देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - CG Women Congress workers Protest

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : Aug 29, 2024, 9:19 PM IST

thumbnail
महिला कार्यकर्ता का पुलिस पर बड़ा आरोप (ETV Bharat)

कोंडागांव: विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं. इस बीच गुरुवार को कोंडागांव में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका.  इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई. प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गई.

पुलिस पर लगा आरोप: प्रदर्शनकारियों से पुतला लेकर पुलिस ने पुतले में लगी आग को बुझा दिया. इस बात से प्रदर्शनकारी नाराज हो गए. कोंडागांव थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय पर प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ''धक्का-मुक्की करते हुए एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता को गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गईं. घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है''. कोंडागांव कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष झुमुक लाल दीवान ने इस घटना की निंदा की. उन्होंने कहा कि ''पुलिस को प्रदर्शन के दौरान संयम बरतना चाहिए था, लेकिन थाना प्रभारी ने अनुचित तरीके से महिला कार्यकर्ता के साथ व्यवहार किया."

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले में पुलिस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. साथ ही कहा है कि ''पुलिस का ऐसा व्यवहार लोकतंत्र के लिए खतरा है''. कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है. जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.