झारखंड

jharkhand

रांची में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली गईं आकर्षक झांकियां, भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के विभिन्न रूपों के किए दर्शन

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Mar 9, 2024, 7:53 AM IST

Mahashivratri in Ranchi

रांची: महाशिवरात्रि के मौके पर रांची के विभिन्न चौक-चौराहों पर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की झांकियां निकाली गई. देर शाम रांची के प्रसिद्ध मंदिरों से झांकियां निकालकर लोगों का मनोरंजन किया गया. झांकियों को देखने के लिए रांची के विभिन्न चौराहों पर लोगों की काफी भीड़ देखी गयी. कई झांकियों में शिव तांडव तो कई झांकियों में भगवान शिव का विवाह दिखाया गया. देर शाम निकाली गयी झांकी में भक्त भगवान शिव के रूप में भगवान भोलेनाथ का गुणगान करते दिखे, वहीं कई भक्तों ने शिवतांडव कर लोगों का मनोरंजन किया. रांची के पहाड़ी मंदिर, बरियातू के बांधगाड़ी, कोकर शिव पूजा समिति समेत विभिन्न इलाकों में शिवरात्रि को लेकर झांकियां निकाली गईं. इन झांकियों में भगवान भोलेनाथ के विभिन्न रूप दिखे, वहीं झाकियों में भगवान गणेश, कार्तिकेय और माता पार्वती के भी कई रूप दिखाए गए. 

ABOUT THE AUTHOR

...view details