शिमला: हिमाचल प्रदेश में इन दिनों सुबह शाम लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है. धूप खिलने के कारण भले ही अधिकतम तापमान सामान्य चल रहा है, लेकिन बर्फबारी के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के कारण प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर देखने को मिल रही है. न्यूनतम तापमान गिरने के कारण रात को ठंड बढ़ गई है. राजधानी शिमला में सुबह शाम लोग अलाव का सहारा लेते हुए नजर आ रहे हैं.
पहाड़ों के साथ साथ मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य तक पहुंच रहा है. मैदानी इलाकों में बरठीं में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है, जबकि प्रदेश में सबसे कम तापमान ताबो में दर्ज किया गया है. पिछले 24 घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है, मध्य पर्वतीय क्षेत्रों इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस कम है. सुबह शाम ठंड के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन दिन के समय धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत जरूर मिल रही है.
प्रदेश के विभिन्न शहरों का न्यूनतम तापमान
शहर | न्यूनतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में) |
शिमला | 4.4 |
सुंदरनगर | -0.1 |
भुंतर | -0.5 |
कल्पा | -5.2 |
धर्मशाला | 3.5 |
ऊना | -0.8 |
सोलन | -0.5 |
मनाली | -0.2 |
मंडी | 1.2 |
बिलासपुर | 1.1 |
हमीरपुर | -0.4 |
चंबा | 1.5 |
कुकुमसेरी | -7.2 |
नारकंडा | -1.2 |
भरमौर | -0.5 |
रिकांगपिओ | -1.2 |
ताबो | -7.5 |
सेऊबाग | -1.0 |
बरठीं | -1.5 |
समधो | -3.9 |
कुफरी | 0.3 |
बजौरा | -0.6 |