झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में दरार! 22 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात पर झामुमो ने कही ये बात - JMM Objection On Jharkhand RJD

Jharkhand RJD president statement. आगामी विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग फार्मूला तय करना एक बार फिर महागठबंधन में शामिल दलों के लिए चुनौती होगी. पिछले दिनों राजद का एक बयान सामने आया है, जिसमें राजद ने 22 सीटों पर अपना दावा पेश किया है. वहीं राजद के इस बयान पर झामुमो और कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया दी गई है.

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jul 7, 2024, 5:37 PM IST

JMM Objection On Jharkhand RJD
बयान देते राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव और प्रतिक्रिया देते झामुमो और कांग्रेस के प्रवक्ता. (कोलाज इमेज-ईटीवी भारत)

रांची: झारखंड में 22 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के बयान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने आपत्ति जताई है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह के अपरिपक्व बयानों से इंडिया ब्लॉक ही कमजोर होगा. वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि राजद को सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी करनी चाहिए.

झारखंड राजद प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर प्रतिक्रिया देते झामुमो और कांग्रेस के नेता. (वीडियो-ईटीवी भारत)

तेजस्वी और लालू प्रसाद परिपक्व नेता, कोई ऐसा काम नहीं करेंगे जिससे इंडिया कमजोर हो- मनोज पांडेय

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता और केंद्रीय समिति सदस्य मनोज पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने प्रदेश प्रभारी की उपस्थिति यह बयान दिया है, यह देखना होगा. झामुमो नेता ने कहा कि उनका मानना है कि तेजस्वी यादव और लालू यादव दोनों बेहद परिपक्व राजनेता हैं और वो ऐसा कोई काम राज्य की राजनीति में नहीं करेंगे जिससे महागठबंधन कमजोर हो.

राजद को सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए- सोनाल शांति

वहीं राजद के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक संजय सिंह यादव के राज्य की 22 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि राजद को सभी 81 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि राजद 81 विधानसभा सीट पर मजबूत होगी तो इसका लाभ महागठबंधन को ही मिलेगा.

क्या था राजद के प्रदेश अध्यक्ष का बयान

छह जुलाई को झारखंड राजद प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा था कि पार्टी ने समीक्षा बैठक के दौरान कहा था कि प्रदेश में 22 विधानसभा सीटों को चिन्हित किया है और वहां के लिए प्रत्याशियों के संभावित नाम भी फाइनल कर लिए हैं. अब अंतिम फैसला पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को करना है.

वर्ष 2019 में सिर्फ सात सीटों पर चुनाव लड़ा था राजद

2019 झारखंड विधानसभा चुनाव में राजद,कांग्रेस और झामुमो के साथ महागठबंधन में लड़ा था.तब राजद को सिर्फ 07 विधानसभा सीट मिली थी.तब झामुमो को 43 और कांग्रेस को 31सीटें मिली थी.

ये भी पढ़ें-

झारखंड राजद में घमासान! जानें, लालू प्रसाद यादव के दो संजय क्यों हैं आमने-सामने - Dispute in Jharkhand RJD

झारखंड राजद में मचा है घमासान, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने की आरोपों की बौछार

झामुमो-कांग्रेस के रवैये से झारखंड राजद और वामपंथी नेता नाराज, कहा- हमारे समर्थन के बिना बीजेपी को हराना नामुमकिन

ABOUT THE AUTHOR

...view details