ETV Bharat / state

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 122वीं जयंती, खूंटी स्थित समाधि स्थल पर माननीयों ने दी श्रद्धांजलि - JAIPAL SINGH MUNDA

खूंटी में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर विभिन्न दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए.

Many Leaders paid tribute to Marang Gomke Jaipal Singh Munda on birth anniversary in Khunti
मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा को श्रद्धांजलि (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jan 3, 2025, 6:01 PM IST

खूंटीः झारखंड आंदोलन के पुरोधा, महान हॉकी खिलाड़ी और प्रखर राजनीतिज्ञ मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के जयंती पर शुक्रवार को उनकी जन्मस्थली पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उनके पैतृक गांव खूंटी के टकरा में कई तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें हॉकी, फुटबॉल समेत अन्य स्थानीय खेल शामिल रहे.

खूंटी के टकरा गांव में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 122वीं जयंती के अवसर पर टकरा गांव स्थित जयपाल सिंह मुंडा की समाधि स्थल में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. वर्तमान सांसद कालीचरण मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, स्थानीय खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा, तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा और मरांग गोमके के वंशज जयंत जयपाल सिंह मुंडा समेत स्थानीय लोगों ने मरांग गोमके की समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के बारे में बताते माननीय (ETV Bharat)

जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बुजुर्गों और जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया. उन्होंने कहा कि आज सभी इस बात से अवगत हैं कि जयपाल सिंह मुंडा ने संविधान सभा में जनजातीय समाज, आदिवासी समाज की आवाज को मुखरता से रखा. आज जिन जनजातीय क्षेत्र व शेड्यूल एरिया की हम सभी बात करते हैं वह उनकी बदौलत संभव हो पाया. संविधान में अधिकार दिलाने में शेड्यूल एरिया के वो मुख्य सूत्र बन गए, उनकी जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हैं.

पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि निश्चित रूप से जयपाल सिंह मुंडा ऐसे ऐतिहासिक महापुरुष रहे जो सभी आदिवासियों के बारे चिंतित रहते थे. आदिवासी समाज को खास पहचान उन्हीं की बदौलत मिली. तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया और स्थानीय विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा का आदिवासी समाज के लिए न केवल झारखंड बल्कि भारतवर्ष में अतुल्य योगदान रहा. साथ ही हॉकी के क्षेत्र में भी स्वर्णिम योगदान को नहीं भुलाया जा सकता है.

बता दें कि इससे पूर्व खूंटी जिला प्रशासन के द्वारा जयपाल सिंह मुंडा की समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित की. डीसी लोकेश मिश्रा, एसपी अमन कुमार सहित जिले के अन्य पदाधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें- मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती आज, पैतृक गांव में श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे लोग - JAIPAL SINGH MUNDA

इसे भी पढ़ें- जयपाल सिंह मुंडा ने ही सबसे पहले उठाई थी अलग झारखंड राज्य की मांग, कांग्रेस भवन में दी गई श्रद्धांजलि - JAIPAL SINGH MUNDA BIRTHDAY

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.