झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

पूर्व मंत्री एनोस एक्का की पार्टी झापा 20 सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव, पांच प्रत्याशियों की घोषणा

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड पार्टी ने पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की. साथ ही 20 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया.

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : 6 hours ago

JHARKHAND PARTY
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान झापा के नेता (ईटीवी भारत)

रांची :विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा शुरू कर दी है. इसी कड़ी में पूर्व मंत्री एनोस एक्का की पार्टी झारखंड पार्टी ने आज दक्षिणी छोटानागपुर की पांच सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है.

झारखंड पार्टी ने जिन सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है, उनमें सिमडेगा से आइरीन एक्का, कोलेबिरा से विभव संदेश एक्का, मनोहरपुर से महेंद्र जामुदा, चाईबासा से कोलंबस हांसदा और कांके से अनिल कुमार पासवान शामिल हैं. प्रत्याशियों के नामों की घोषणा केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री एनोस एक्का, अशोक भगत और रिजवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान झापा के नेता (ईटीवी भारत)

इस अवसर पर एनोस एक्का ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी 20 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी, साथ ही उन्होंने दावा किया कि आगामी सरकार उनकी पार्टी के समर्थन के बिना नहीं बनेगी.

जल, जंगल और जमीन होंगे अहम मुद्दे : एनोस

पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने कहा कि झारखंड की जनता भाजपा और इंडिया गठबंधन दोनों से ऊब चुकी है और झारखंड पार्टी की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है. एक सवाल के जवाब में एनोस एक्का ने कहा कि इस बार के चुनाव में जल, जंगल और जमीन अहम मुद्दे होंगे. इसके साथ ही युवाओं को रोजगार देने और पलायन रोकने के लिए पार्टी प्राथमिकता पर काम करेगी.

इस मौके पर पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा के पुत्र और तमाड़ से वर्तमान विधायक विकास मुंडा के भाई राज कुमार मुंडा अपने समर्थकों के साथ झारखंड पार्टी में शामिल हुए. एनोस एक्का और अशोक भगत ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई. एनोस एक्का ने कहा है कि पार्टी जल्द ही अन्य उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी. गौरतलब है कि राज्य में 13 और 20 नवंबर को चुनाव होने हैं, जिसके लिए पहले चरण के मतदान के लिए 18 अक्टूबर से नामांकन शुरू हो रहा है.

यह भी पढ़ें:

झारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस को क्यों कहा जा रहा है इंडिया ब्लॉक की कमजोर कड़ी?

गोड्डा विधानसभा सीट पर फिर होगा भाजपा और राजद के बीच सीधा मुकाबला या तीसरा कोण बनाने में सफल होगा जेएलकेएम

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: इतिहास बदलेंगे हेमंत सोरेन, या परंपरा रहेगी कायम?

ABOUT THE AUTHOR

...view details