झारखंड

jharkhand

मंईयां योजना की हकीकत बताने घर-घर जाएंगी भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, बैठक में बनी रणनीति - BJP Mahila Morcha

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Sep 16, 2024, 4:02 PM IST

BJP Mahila Morcha working Committee meeting. रांची में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक हुई. इसमें महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती सिंह के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए. इस मीटिंग में विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ मंईयां योजना की सच्चाई जनता तक ले जाने की रणनीति पर चर्चा की गयी.

Jharkhand BJP Mahila Morcha working Committee meeting in Ranchi
रांची में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक (Etv Bharat)

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने महिला विंग को हेमंत सरकार के मंईयां योजना से पड़ने वाले प्रभाव को निष्प्रभाव बनाने की जिम्मेदारी दी है. सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक हुई. जिसे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई ने संबोधित किया.

बैठक की जानकारी देतीं भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष (ETV Bharat)

इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने महिलाओं को घर घर जाकर केन्द्र सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए किए गए कार्यों और हेमंत सरकार के मंईयां योजना की अंदरूनी सच्चाई से अवगत कराने का आह्वान किया. इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि भाजपा की महिला बहनें घर घर जाकर राज्य में कमल खिलाने के लिए अपनी ताकत झोंकने का काम आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान करेंगी.

'हेमंत को हटाकर सुशासन की सरकार लाएगी भाजपा महिला मोर्चा'

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में महिलाओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में हेमंत सरकार को हटाकर सुशासन की सरकार लाने का संकल्प लिया. भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि महिला बहनें घर घर जाएंगी और महिलाओं को प्रेरित करेंगी. उन्होंने कहा कि राज्य की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है 5 साल में जितनी भी योजनाएं बनाई गयी हैं सभी की सभी में इस सरकार में झूठ बोलने का काम किया है. जब सरकार बनी थी उस समय कहा गया था कि प्रत्येक चूल्हा 2000 रुपया दिया जाएगा लेकिन उसका क्या हुआ, बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही गई थी वह भी नहीं पूरा हुआ, रोजगार के मोर्चे पर सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई.

आगे आरती सिंह ने कहा कि जब चुनाव का वक्त आया है तो इस योजना के जरिए महिलाओं को लुभाने की कोशिश की गई है. जिस तरह से मछली को चारा देने का काम किया जाता है. ऐसे में राज्य की जनता सब कुछ जान रही है और आने वाले समय में जनता ही इस सरकार को जड़ से उखाड़ने का काम करेगी. इस बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता कुमुद झा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं.

इसे भी पढ़ें- हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने किया आक्रोश प्रदर्शन, कहा- इस सरकार में महिलाए सुरक्षित नहीं

इसे भी पढ़ें- हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, तोड़ा गया समाहरणालय गेट का ताला - BJP Mahila Morcha demonstration

इसे भी पढ़ें- महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ भाजपा महिला ने खोला मोर्चा, जमकर लगे हेमंत सोरेन 'गद्दी छोड़ो' के नारे - Demonstration of BJP Mahila Morcha

ABOUT THE AUTHOR

...view details