झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

Jharkhand Election 2024:...तो देवघर में ही दिला देता हेमंत के प्रस्तावक मंडल मुर्मू को बीजेपी की सदस्यताः निशिकांत दुबे

सिदो कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू की गाड़ी रोके जाने और बीजेपी से उनके संपर्क को लेकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने बयान दिया है.

Godda MP Nishikant Dubey
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे. (फोटो-ईटीवी भारत)

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : 5 hours ago

गोड्डाःसांसद निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन के बरहेट विधानसभा से प्रस्तावक और सिदो कान्हू मुर्मू के वंशज मंडल मुर्मू को गिरिडीह में पुलिस प्रशासन द्वारा रोके जाने और मंडल मुर्मू के भाजपा में संपर्क में होने की बात पर बयान दिया है.

गिरिडीह में मंडल मुर्मू की गाड़ी रोकी गई

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बबलू भगत और भाजपा नेता अमित सिंह मंडल मुर्मू को लेकर देवघर स्थित उनके घर पहुंचे थे. जहां उन्होंने मंडल मुर्मू के साथ नाश्ता किया. इसके बाद मंडल मुर्मू बीजेपी नेताओं के साथ रांची के लिए निकल गए. इसी दौरान गिरिडीह में उनकी गाड़ी को पुलिस ने रोक लिया. सांसद के अनुसार उन्होंने मामले में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और फिर चुनाव आयोग को सूचना दी. इसके बाद तीनों को छोड़ा गया.

बयान देते भाजपा सांसद निशिकांत दुबे. (वीडियो-ईटीवी भारत)

उन्हें इस बात का है डर!

निशिकांत दुबे ने कहा कि इससे समझा जा सकता है कि एक आदिवासी जिनके परिवार ने बलिदान दिया उनकी क्या स्थिति है. जिनका हम नाम लेते हैं सिदो-कान्हू, चांद-भैरव. मुख्यमंत्री जब-जब भोगनाडीह जाते हैं तो खुद सिदो कान्हू के वंशजों और मंडल मुर्मू को सम्मानित करते हैं और उसी मंडल मुर्मू को भी थाना भेजने में एक सकेंड नहीं लगाया. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि डर क्या है कि कहीं मंडल मुर्मू बीजेपी की सदस्यता नहीं ग्रहण कर लें. डर क्या है कि कहीं मंडल मुर्मू बरहेट से बीजेपी का उम्मीदवार नहीं बन जाए.

...तो देवघर में ही दिला देता बीजेपी की सदस्यता

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि अभी मंडल मुर्मू हेमंत सोरेन के ही प्रस्तावक हैं. अभी उन्होंने बीजेपी की सदस्यता नहीं ग्रहण की है. उन्होंने कहा कि यदि मंडल मुर्मू को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करानी होती तो मैं तो देवघर में ही नाश्ते के टेबुल पर उन्हें भाजपा का पट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिला देता.

विदित हो कि बीजेपी की ओर से बरहेट से अभी तक किसी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. पर सोशल मीडिया पर गमालियल हेंब्रम की चर्चा है, लेकिन बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा सवालिया अंदाज में बरहेट से उम्मीदवारी पर मंडल मुर्मू के नाम का कहा जाना कुछ और ही संकेत दे रहा है.

ये भी पढ़ें-

Jharkhand Election 2024: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को नसीहत, कहा- राजनीति अपनी जगह और परिवार अपनी जगह

Jharkhand Assembly Election 2024: बरहेट सीट पर कंफ्यूजन बरकरार! दीपक प्रकाश ने कही ये बात

Jharkhand Election 2024: बरहेट, बीजेपी और सस्पेंस! जानें, क्यों हो रही गमालियल हेम्ब्रम की चर्चा

ABOUT THE AUTHOR

...view details