शिमला: हिमाचल में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मैदानी इलाकों में भी पारा शून्य के नीचे चला गया है. पहाड़ों के साथ साथ मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. 8 दिसंबर को हुई हल्की बर्फबारी के बाद से प्रदेशभर में मौसम साफ बना हुआ है. इस बार मानसून सीजन में सामान्य से 18 प्रतिशत कम बादल बरसे हैं. मानसून की विदाई के बाद भी नाममात्र की बारिश हुई है.
बीते रविवार को हुई बारिश बर्फबारी के बाद शीतलहर के कारण हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों के अलावा कई मैदानी इलाकों का पारा भी शून्य से नीचे चला गया है. सुबह शाम कड़ाके की ठंड के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, दिन में अच्छी धूप निकलने के कारण ठंड से लोगों को राहत मिल रही है. हिमचाल में सबसे कम तापमान ताबो में दर्ज हुआ है, जबकि सबसे अधिक तापमान सोलन में 26.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, मैदानी क्षेत्रों में बिलासपुर के बरठीं में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है. पिछले एक सप्ताह से मौसम साफ रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है.
विभिन्न शहरों का तापमान
शहर | न्यूनतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में) |
शिमला | 12.2 |
सुंदरनगर | 0.6 |
भुंतर | -0.9 |
कल्पा | 1.0 |
धर्मशाला | 4.0 |
ऊना | 0.2 |
सोलन | 2.5 |
मनाली | 3.6 |
मंडी | 1.4 |
बिलासपुर | 1.7 |
हमीरपुर | 1.0 |
कुकुमसेरी | -6.2 |
सेऊबाग | 1.2 |
बरठीं | -0.5 |
समधो | -4.8 |
ताबो | -10.6 |
बजौरा | -0.5 |
ऐसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम