हरियाणा

haryana

ETV Bharat / state

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, आकाशीय बिजली गिरने और घना कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी - Rain in haryana

Haryana Weather update: मौसम विभाग ने हरियाणा में आकाशीय बिजली गिरने, तेज आंधी-तूफान और घना कोहरे को लेकर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Haryana Weather update:
हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि

By ETV Bharat Haryana Team

Published : Feb 1, 2024, 8:16 AM IST

चंडीगढ़: हरियाणा में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है. प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हुई है, जिसके चलते मौसम में बदलाव आया है. हरियाणा में बारिश और घने कोहरे की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. आज भी प्रदेश में मौसम खराब रहने वाला है. आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभवाना है. कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश फसलों के लिए लाभदायक सिद्ध होने वाली है.

हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि: वहीं, मौसम विभाग ने घना कोहरा, आकाशीय बिजली गिरने और तेज-आंधी तूफान को लेकर आज (गुरुवार, 1 फरवरी को) हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा 2 और 3 फरवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की ओर से लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है.

हरियाणा में मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा के सोनीपत, अंबाला, गन्नौर, समालखा, बापौली, घरौंडा, इंद्री, राडौर, पानीपत, असंध, कैथल, निलोखड़ी, थानेसर, गहला, पिहोवा और शाहबाद और 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके साथ ही इन क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है.

इसके अलावा चरखी-दादरी, भिवानी, झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी खास, सांपला, रोहतक, बवानी खेरा, हांसी, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, करनाल, मेहम, गोहाना, पानीपत, शाहबाद, असंध, जगाधरी, कैथल, अंबाला और पंचकूला में आकाशीय बिजली गिरने के साथ-साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

हरियाणा में न्यूनतम तापमान: मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार 31 जनवरी को हरियाणा के गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया. गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस, रेवाड़ी के बावल में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री, भिवानी में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री, महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री, झज्जर में 10.0 डिग्री और हिसार में 9.0 डिग्री दर्ज किया गया. महेंद्रगढ़ के नारनौल में न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री दर्ज किया गया. कुरुक्षेत्र में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट एरिया में 10.1 डिग्री और चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया.

हरियाणा में अधिकतम तापमान: मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार 31 जनवरी को हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नारनौल में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया. नारनौल में अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा पंचकूला और रेवाड़ी के बावल में अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अंबाला में अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री दर्ज किया गया. मेवात के मंडकोला और गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री, कुरुक्षेत्र में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री किया गया. झज्जर में अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री, भिवानी 13.1 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें:हरियाणा में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में हल्की बारिश

ये भी पढ़ें:हरियाणा में 2 फरवरी तक जारी रहेगी पटवारियों की हड़ताल, शुक्रवार को सरकार के साथ बातचीत

ABOUT THE AUTHOR

...view details