नई दिल्ली:राजधानी दिल्ली में त्योहारी सीजन की गूंज सुनाई देने लगी है. बाजारों में दीपावली की धूम मची हुई है. लोग अपने घरों को सजाने, मिठाइयां बनाने और पटाखों की खरीदारी में जुट गए हैं. दीपावली, जिसे भारत का सबसे बड़ा प्रकाश पर्व माना जाता है, इस वर्ष भी पूरे धूमधाम से मनाने की तैयारी की जा रही है.
दीपावली का शुभ मुहूर्त:दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने ईटीवी भारत से बातचीत में इस बार दीपावली के शुभ दिन और पूजा के समय के बारे में जानकारी साझा की. उनके अनुसार, दीपावली का पर्व इस बार गुरुवार, 31 अक्टूबर को मनाना शुभ होगा. महंत ने बताया कि इस दिन संध्या 7:55 से 10:13 बजे तक वृश्चिक लग्न रहेगा, जो माता लक्ष्मी की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है.
यह भी पढ़ें-Delhi: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए नई दिल्ली-आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर विशेष इंतज़ाम, जानिए सब