बिहार

bihar

'दरभंगा में एक साथ दिखे 4 मगरमच्छ, मछुआरों के जाल में फंसने से हड़कंप - darbhanga Crocodile

By ETV Bharat Bihar Team

Published : Aug 9, 2024, 12:41 PM IST

Updated : Aug 9, 2024, 1:46 PM IST

दरभंगा के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मछुआरों के जाल में मछली की बजाय मगरमच्छ फंस गया. मछुआरे रात को मछली पकड़ने के लिए जाल डाल कर गए थे. सुबह जब नाव पर पहुंचकर जाल को खींचने लगे तो उसके वजन से उन्हें अंदाजा हो गया कि इसमें मछली नहीं बल्कि कुछ और है. पढ़ें पूरी खबर.

मछुआरों के जाल में फंसा मगरमच्छ
मछुआरों के जाल में फंसा मगरमच्छ (ETV Bharat)

मछुआरों के जाल में फंसा मगरमच्छ (ETV Bharat)

दरभंगा: जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव के समीप अधवारा समूह के गेहूंआ नदी में मछुआरों द्वारा लगाए गए जाल में मगरमच्छफंसने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जाल से मगरमच्छ निकलने की कोशिश करने लगा. ऐसे में चार से पांच की संख्या में मिलकर मछुआरों ने जाल को संभाला और मगरमच्छ को पकड़ लिया. मछुआरों का कहना है कि नदी में एक दो नहीं बल्कि चार मगरमच्छ है.

मछुआरों के जाल में फंसा मगरमच्छ: मछुआरों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ कर तटबंध पर लाया गया और तटबंध के नीचे बांध कर इस बात की सूचना स्थानीय प्रशासन के साथ वन विभाग को दी गई. मछुआरों ने मोटी-मोटी रस्सियों से मगरमच्छ को बांध कर तटबंध में रखा था. वहीं स्थानीय मछुआरा गणेश मांझी ने बताया कि इस गेहूंआ नदी में चार मगरमच्छ को हमलोग देखते हैं. जिसमें से एक मगरमच्छ का बच्चा फंस गया है.

मछुआरों के जाल में फंसा मगरमच्छ (ETV Bharat)

"जाल में फंसने के बाद मगरमच्छ जाल को फाड़कर निकलना चाह रहा था, लेकिन हमलोग चार पांच लोग मिलकर किसी प्रकार इसे बाहर निकालकर तटबंध में लेकर आए. इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन के साथ साथ वन विभाग को दे दिए हैं."- गणेश मांझी, मछुआरा

मोटी-मोटी रस्सियों से मगरमच्छ को बांध कर तटबंध में रखा (ETV Bharat)

पशुपालकों में भय का माहौल: वहीं मगरमच्छ पकड़े जाने की सूचना के बाद देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. मगरमच्छ मिलने से पशुपालकों के बीच भय का माहौल है. लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि गेहूंआ नदी के पानी में मगरमच्छ कैसे आ गया. यहां लोग अपने मवेशियों के लिए चारा काटने जाते हैं. वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को अपने साथ लेकर चली गई है.

ये भी पढ़ें

अंडे से बाहर निकलते 160 घड़ियाल के बच्चों को देखिए, आपको रोमांचित कर देगा यह वीडियो - World Crocodile Day

बगहा में ट्रेन से कटकर मगरमच्छ की मौत, हरहा नहर से निकलकर रेल लाइन पार करते समय हादसा - crocodile death

Last Updated : Aug 9, 2024, 1:46 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details