जामताड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करते सीएम चंपाई सोरेन. (वीडियो-ईटीवी भारत) जामताड़ा: जिले के नारायणपुर के मालवा गांव में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने इंडिया गठबंधन की चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री चंपाई ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. केंद्र सरकार को तानाशाह सरकार बताते हुए उन्होंने मौजूद जनता से इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट करने की अपील की.
लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन लड़ रही है चुनावः चंपाई सोरेन
नारायणपुर के मालवा गांव में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने केंद्र की भाजपा सरकार को मनमौजी, तानाशाह और झूठ की राजनीति करने की सरकार बताते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार में लोकतंत्र और देश का संविधान खतरे में है. इसे बचाने के लिए इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ रहा है.
सीएम चंपाई ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना
सीएम चंपाई ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश हित और गरीबों के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने कोई काम नहीं किया है, बल्कि मुट्ठी भर पूंजीपतियों के लिए केंद्र सरकार काम कर रही है.
झारखंड सरकार राज्य की जनता के लिए हर संभव काम करने को तैयार
जामताड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि 2019 में झारखंड में जनता ने सरकार बनाई थी और यह सरकार झारखंड के हर समुदाय, हर धर्म-जाति और हर वर्ग के लिए खड़ी है और आगे भी जनहित में झारखंड सरकार काम करती रहेगी.
दुमका से जेएमएम प्रत्याशी नलिन सोरेन के पक्ष में मांगे वोट
जामताड़ा में इंडिया गठबंधन की चुनावी सभा को मुख्यमंत्री चंपाई के साथ मंत्री बन्ना गुप्ता, झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री मिथलेश ठाकुर, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक मथुरा महतो ने भी संबोधित किया और दुमका लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी नलिन सोरेन के पक्ष में वोट मांगे.
ये भी पढ़ें-
जामताड़ा में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित, कहा- करोड़ों का घोटाला कर हेमंत ने राज्य के लोगों को किया शर्मसार - Lok Sabha Election 2024
संथाल में महामुकाबले के लिए तैयार NDA-INDIA, दोनों ओर से दिग्गज नेताओं की होगी चुनावी सभाएं - Lok Sabha Election 2024
जामताड़ा में कल्पना सोरेन ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित, भाजपा पर साधा निशाना, झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट - Lok Sabha Election 2024