झारखंड

jharkhand

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: गढ़वा और पलामू में राहुल गांधी का कार्यक्रम स्थगित

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Feb 14, 2024, 1:27 PM IST

Rahul Gandhi program postponed in Garhwa and Palamu.राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अब पलामू और गढ़वा नहीं पहुंचेगी. राहुल गांधी का कार्यक्रम स्थगित हो गया है. इस कारण पलामू और गढ़वा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मायूसी है.

http://10.10.50.75//jharkhand/14-February-2024/jh-pal-01-bharat-jodo-nyay-yatra-pkg-7203481_14022024085825_1402f_1707881305_36.jpg
Rahul Gandhi Program Postponed

पलामू:गढ़वा और पलामू में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा स्थगित हो गई है. दरअसल, भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को छत्तीसगढ़ से झारखंड के गढ़वा के इलाके में दाखिल होने वाली थी. गढ़वा और पलामू में कार्यक्रम के बाद गुरुवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पलामू होते हुए बिहार के औरंगाबाद इलाके में दाखिल होने वाली थी.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दिल्ली रवाना हुए राहुल गांधी

कांग्रेस पार्टी के नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर बाद अचानक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए. इसके बाद पलामू और गढ़वा में होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा स्थगित कर दी गई है. मंगलवार देर शाम तक यह खबर निकलकर सामने आई कि राहुल गांधी के बिना झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर के नेतृत्व में गढ़वा और पलामू में भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगे बढ़ेगी. भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी बिहार के इलाके में शामिल होने वाले थे, लेकिन बुधवार की सुबह यह खबर निकलकर सामने आई है कि पलामू और गढ़वा में होने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा स्थगित कर दी गई है.

कांग्रेस के कई बड़े नेता पलामू में कर रहे थे कैंप

कांग्रेस के पलामू जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कार्यक्रम के स्थगित होने की पुष्टि की है. दरअसल, गढ़वा और पलामू में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के स्वागत के लिए पिछले कई दिनों से तैयारी कर रहे थे. पूर्व में हुई पलामू जिला कांग्रेस की मीटिंग में रेहला समेत कई इलाके में राहुल गांधी का जोरदार स्वागत करने की योजना तैयार की गई थी. कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई बड़े कांग्रेस नेता गढ़वा और पलामू में कैंप कर रहे थे. वहीं राहुल गांधी का कार्यक्रम स्थगित होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मायूसी है.

ये भी पढ़ें-

भारत जोड़ो न्याय यात्रा : राहुल गांधी के बिना गढ़वा-पलामू से गुजरेगी यात्रा, झारखंड के प्रभारी करेंगे नेतृत्व

गढ़वा में राहुल गांधी का रोड शो, पलामू में करेंगे रात्रि विश्राम, राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

पलामू में कांग्रेस की बैठक में बोले प्रदेश सचिव धनंजय, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगी ऐतिहासिक

ABOUT THE AUTHOR

...view details