नई दिल्ली:देश में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई है. चांदी की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है. 16 अगस्त को भारत में सोने की कीमतें 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब है. सबसे ज्यादा प्योरिटी वाले 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 71,620 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. आभूषण खरीदने वाले लोग 22 कैरेट सोने को खरीदते है, क्योंकि वे थोड़े से मिश्र धातु मिश्रण के कारण अपनी अतिरिक्त मजबूती के लिए जाना जाता है. आज देश में 22 कैरेट सोने का भाव 65,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
इसके बीच चांदी की कीमत भी गुरुवार के 83,500 रुपये के मुकाबले शुक्रवार को बढ़कर 84,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई.
आज आपके शहर में सोने का भाव
शहर | 22 कैरेट सोने का भाव | 24 कैरेट सोने का भाव |
दिल्ली | 65,800 | 71,770 |
मुंबई | 65,650 | 71,620 |
अहमदाबाद | 65,700 | 71,670 |
चेन्नई | 65,650 | 71,620 |
कोलकाता | 65,650 | 71,620 |
लखनऊ | 65,800 | 71,770 |
बेंगलुरु | 65,650 | 71,620 |
जयपुर | 65,800 | 71,770 |
पटना | 65,700 | 71,670 |
हैदराबाद | 65,650 | 71,620 |