झारखंड

jharkhand

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : 19 hours ago

ETV Bharat / bharat

28 सितंबर को पलामू आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, परिवर्तन यात्रा को करेंगे संबोधित - Nitin Gadkari Palamu visit

BJP Parivartan Yatra. 28 सितंबर को पलामू प्रमंडल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन होगा. इस समारोह में शामिल होने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पलामू पहुंचेंगे.

BJP Parivartan Yatra
नितिन गडकरी (ईटीवी भारत)

पलामू:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 28 सितंबर को झारखंड दौरे पर रहेंगे. वे पलामू में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे. पलामू में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा का 28 सितंबर को मेदिनीनगर में समापन होना है.

इस समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शामिल होंगे. पलामू के शिवाजी मैदान में नितिन गडकरी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जहां शनिवार को दोपहर 1 बजे वे जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे.

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते भाजपा नेता (ईटीवी भारत)

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि नितिन गडकरी जनसभा को संबोधित करेंगे. इधर, पलामू सांसद विष्णु दयाल राम और स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया लगातार शिवाजी मैदान का निरीक्षण कर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा पलामू प्रमंडल के ऐतिहासिक श्री बंशीधर नगर से शुरू हुई.

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते भाजपा नेता (ईटीवी भारत)

यात्रा का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया जबकि परिवर्तन यात्रा के दौरान आयोजित जनसभाओं को अब तक सांसद अनुराग ठाकुर, फिल्म स्टार उत्सव सांसद रवि किशन, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संबोधित कर चुके हैं. परिवर्तन यात्रा की निगरानी पूर्व सांसद सुनील सिंह कर रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें परिवर्तन यात्रा का प्रभारी बनाया है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details