झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / bharat

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पहुंचेंगी झारखंड, रांची पुलिस छावनी में तब्दील - PRESIDENT DROUPADI MURMU

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे को लेकर रांची को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. जगह-जगह पर जवानों की तैनात हैं.

President Droupadi Murmu Jharkhand visit
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (ईटीवी भारत)

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Feb 14, 2025, 1:46 PM IST

Updated : Feb 14, 2025, 2:02 PM IST

रांची:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी 14 फरवरी को अपने दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी की शाम रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी और फिर राजभवन में विश्राम करेंगी. इसे देखते हुए रांची एयरपोर्ट से राजभवन तक के इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है.

पुलिस छावनी में तब्दील रांची

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही हैं. इसे देखते हुए राजधानी रांची में उनके आगमन को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं. राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए रांची एयरपोर्ट से राजभवन और राजभवन से बीआईटी तक करीब 3500 जवानों को तैनात किया गया है.

जानकारी देते संवाददाता प्रशांत कुमार (ईटीवी भारत)

सुरक्षा की निगरानी के लिए पांच आईपीएस अधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. रांची एयरपोर्ट से राजभवन तक जिस रूट लाइन से राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा, उसे ब्रैकेटिंग के कारण पूरी तरह बंद कर दिया गया है. जैसे ही राष्ट्रपति का काफिला रांची एयरपोर्ट से राजभवन के लिए निकलेगा, रास्ते में पड़ने वाले सभी कट भी बंद कर दिए जाएंगे. करीब 1 घंटे तक सभी कट बंद रहेंगे.

चप्पे-चप्पे पर की गई बैरिकेडिंग (ईटीवी भारत)

हर तरफ रहेगी चाक चौबंद व्यवस्था

रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय (14 से 15 फरवरी) झारखंड दौरे पर आ रही हैं. इसके मद्देनजर राजधानी रांची में उनके आगमन को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं. रांची में 3500 से अधिक बल तैनात किए गए हैं. राष्ट्रपति की सुरक्षा में 05 आईपीएस, 20 डीएसपी, 60 इंस्पेक्टर और 250 सब इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं. राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के रूट लाइन पर पुलिसकर्मियों की तैनाती, यातायात समेत सभी पहलुओं की तैयारियां पहले से तय कर ली गई थीं. राष्ट्रपति के रूट लाइन पर भी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.

ये है तय कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी की शाम रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जिसके बाद वह राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी. 15 फरवरी को राष्ट्रपति बीआईटी मेसरा के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. 15 फरवरी को ही राष्ट्रपति विशेष सैन्य विमान से दिल्ली लौटेंगे.

यह भी पढ़ें:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, फ्लाइट पकड़ने वाले जरूर ध्यान दें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा, रूट लाइन तैयार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Last Updated : Feb 14, 2025, 2:02 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details