VIDEO: देखते ही देखते नीलगाय को निगल गया 20 फीट का विशालकाय अजगर - Haldwani Range Latest News
🎬 Watch Now: Feature Video
हल्द्वानी रेंज के बजवालपुर गांव जंगल के किनारे एक 15-20 फीट के विशालकाय अजगर ने एक नील गाय के बछड़े को अपना निवाला बना लिया. अजगर द्वारा नील गाय के बछड़े को निवाला बनाते देख लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद अजगर को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ी. बाद में सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी उमेश आर्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे. इस दौरान नीलगाय को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन अजगर नील गाय को निगलता चला गया.
Last Updated : Oct 22, 2021, 12:56 PM IST