ETV Bharat / state

खटीमा: भास्कर संभल बने सितारगंज ब्लॉक के ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष, दिया ये भरोसा

author img

By

Published : Mar 1, 2020, 7:15 AM IST

भास्कर संभल सितारगंज ब्लॉक के ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष चुने गए. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी भूपेन्द्र सिंह को 10 मतों से हराया.

sitarganj block khatima udham singh nagar news, सितारगंज ब्लॉक खटीमा उधम सिंह नगर समाचार
ग्राम प्रधान संघ को मिला नया अध्यक्ष .

खटीमा: सितारगंज ब्लॉक के ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव में बिडोरा ग्राम प्रधान भास्कर संभल ने जीत हासिल की. वहीं, सर्वसम्मति से महामंत्री पद पर सिसौना ग्राम प्रधान कुलदीप कंबोज को चुना गया. दोनों पदाधिकारियों ने जल्द ही ब्लॉक सितारगंज में ग्राम प्रधान संघ की कार्यकारणी के विस्तार की बात कही.

बता दें कि विकासखंड सितारगंज के परिसर में शनिवार शाम सितारगंज ब्लॉक के ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष पद पर चुनाव सम्पन्न कराए गए. खमरिया के ग्राम प्रधान भूपेन्द्र सिंह व बिडोरा के ग्राम प्रधान भास्कर संभल चुनावी मैदान में थे. सितारगंज ब्लॉक के 70 ग्राम प्रधानों में से 64 ग्राम प्रधानों द्वारा मतदान किया गया. भास्कर संभल को 37 व भूपेन्द्र सिंह को 27 मत पड़े, जिसके बाद 10 मतों से बिडोरा ग्राम प्रधान भास्कर संभल सितारगंज ब्लॉक के अध्यक्ष पद पर विजयी हुए.

ग्राम प्रधान संघ को मिला नया अध्यक्ष.

यह भी पढ़ें-खटीमा: 50 करोड़ की लागत से 37 सड़कों का होगा कायाकल्प

इसके बाद सर्वसम्मति से सिसौना ग्राम प्रधान कुलदीप कम्बोज को सितारगंज ब्लॉक के ग्राम प्रधान संघ का महामंत्री चुन लिया गया. वहीं, ग्राम प्रधान संघ सितारगंज ब्लॉक के अध्यक्ष बने भास्कर संभल ने कहा कि सितारगंज ब्लॉक के 70 ग्राम प्रधानों में 6 ग्राम प्रधान अपने कामों में व्यस्त होने के कारण नहीं पहुंच पाए थे,64 ग्राम प्रधानों द्वारा मतदान किया गया था.

उन्होंने कहा कि प्रधानों ने उनके उपर विश्वास करते हुए उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसके लिए वे 5 सालों तक प्रधानों का पूरा साथ देंगें. जो भी समस्याएं है जैसे ग्राम प्रधानों के मानदेय की लड़ाई है या ग्राम प्रधानों की निधि को काटकर जिला पंचायत को दिया जा रहा है उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा.

For All Latest Updates

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.