ETV Bharat / state

हल्द्वानी में महिला सशक्तिकरण को समर्पित कार रैली, 501 वाहनों के साथ सड़क पर उतरीं - Car rally in Haldwani

हल्द्वानी में हरिशरण जनसंस्था ने महिला सशक्तिकरण को लेकर चार पहिया वाहन रैली का आयोजन किया. जिसमें 501 चार पहिया वाहनों के साथ महिलाएं रैली में शामिल हुई. इस दौरान ट्रैक्टर, थार और जीप सहित कई तरह के कार चलाती नजर आईं.

Car rally in Haldwani
महिला सशक्तिकरण को लेकर हल्द्वानी में रैली
author img

By

Published : Nov 10, 2022, 8:21 PM IST

Updated : Nov 10, 2022, 9:40 PM IST

हल्द्वानी: महिला सशक्तिकरण को लेकर हरिशरण जन संस्था ने कार रैली का आयोजन किया. जिसमें 501 महिलाएं चार पहिया वाहन के साथ रैली में शामिल हुई. इस रैली के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया. यह रैली एफटीआई मैदान से एमबी डिग्री कॉलेज मैदान परिसर तक निकाली गई.

महिला सशक्तिकरण को लेकर हल्द्वानी में रैली

रैली में पहुंची महिलाओं का हरिशरण जन संस्था द्वारा स्वागत किया गया. रैली में पहुंची महिलाएं ट्रैक्टर, जीप और थार कार चलाती नजर आई. यह रैली हल्द्वानी के एफटीआई मैदान से मुख्य बाजार होते हुए एमबी इंटर कॉलेज के मैदान पहुंची. इस दौरान कई महिलाएं पारंपरिक कुमाऊंनी परिधान में चार पहिया वाहन चलाती नजर आईं.
ये भी पढ़ें: देहरादून में लाइव नाइट ड्रोन रेसिंग, देशभर के 10 ड्रोन पायलटों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

रैली में पहुंची महिलाओं ने कहा इस तरह का आयोजन होना चाहिए, ताकि महिलाएं और सशक्त हो. अभी तक महिलाएं केवल घर की चारदीवारी तक ही सीमित रहती थी, लेकिन अब महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है. महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे हैं.

बता दें कि हरिशरण जन संस्था द्वारा 8 नवंबर से 19 नवंबर तक हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज में सामाजिक और धार्मिक कार्य का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें 111 निर्धन कन्याओं की शादी भी होनी है. संस्था द्वारा 8 नवंबर से 19 नवंबर तक विभिन्न तरह के सांस्कृतिक, सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसी कड़ी में महिला सशक्तिकरण को लेकर चार पहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया.

Last Updated : Nov 10, 2022, 9:40 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.