ETV Bharat / state

दून मेयर चलाएंगे प्लास्टिक मुक्त महाभियान, विधायकों के नेतृत्व में बनेगी मानव श्रृंखला

author img

By

Published : Sep 25, 2019, 9:08 PM IST

नगर निगम द्वारा प्लास्टिक और पॉलिथीन की रोकथाम के लिए जनजागरुकता अभियान चलाने जा रहा है. साथ ही विधायकों के नेतृत्व में एक मानव श्रृंखला बनाई जाएगी.

मेयर गामा दून में चलाएंगे प्लास्टिक मुक्त महाभियान.

देहरादून: राजधानी को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगर निगम लगातार महाभियान चला रही है. इसके तहत मेयर सुनील उनियाल गामा ने धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, कैंट विधायक हरबंस कपूर और राजपुर रोड विधायक खजानदास के साथ बैठक की. साथ ही मेयर सुनील उनियाल गामा ने विधायकों से प्लास्टिक हटाओ अभियान में सहयोग देने की बात कही. मानव शृंखला कार्यक्रम में विधायकों के साथ कार्यकर्ता भी हिस्सा लेंगे.

नगर निगम द्वारा प्लास्टिक और पॉलिथीन की रोकथाम के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं. इस अभियान के तहत नगर निगम पूरे शहर में मानव श्रृंखला बनाकर पॉलिथीन के खिलाफ जनजागरुकता अभियान चलाने जा रहा है. साथ ही नगर निगम के इस मेगा अभियान के लिए 50 किलोमीटर की मानव श्रृंखला बनाई जाएगी. इस मानव श्रृंखला में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ ही कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक, स्कूल और कॉलेज के छात्र के साथ पार्षद भी हिस्सा लेंगे.

ये भी पढ़ें: अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हंगामा, नगर निगम की टीम से भिड़े दुकानदार

मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि देहरादून से प्लास्टिक को हटाने के लिए महाभियान चल रहा है. उसी कड़ी में मानव श्रृंखला कार्यक्रम होना है, जिसमें विधायक अपने क्षेत्रों में मानव श्रृंखला बनाकर उसका नेतृत्व करें. इसी को लेकर नगर निगम में बैठक कर सभी विधायकों से सहयोग की अपील की गई. बैठक में सभी विधायकों ने आश्वासन दिया है कि इस अभियान में कार्यकर्ताओं के साथ बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे.

Intro:देहरादून में नगर निगम द्वारा लगातार प्लास्टिक के खिलाफ महाअभियान चल रहा है,जिसके तहत मेयर सुनील उनियाल गामा ने धर्मपुर विधायक विनोद चमोली,केंट विधायक हरबंस कपूर और राजपुर रोड विधायक खजानदास  के साथ मीटिंग रखी!सुनील उनियाल गामा ने विधायकों से अनुरोध किया कि प्लास्टिक हटाओ अभियान में सभी विधायक भी अपनी-अपनी विधानसभा में मानव शृंखला कार्येक्रम में उनके साथ कदम से कदम मिलाए।Body:नगर निगम द्वारा प्लास्टिक और पोलोथिन के खिलाफ कई अभियान चलाये जा रहे है इस अभियान के तहत नगर निगम पुरे शहर में मानव शंखला बनाकर पोलोथिन के खिलाफ जनजागरूकता अभियान करने जा रहा है साथ ही नगर निगम के मेगा अभियान के 50 किलोमीटर की मानव शंखला बनाई जाएगी!इस मानव शंखला में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ ही कैबिनेट मंत्री,सांसद,विधायक,स्कूल और कॉलेज के छात्र के साथ पार्षद भी हिस्सा लेंगे!Conclusion:मेयर सुनील उनियाल गामा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्लास्टिक का देहरादून से मुक्त करने का महाअभियान चल रहा है,उसी कड़ी में मानव श्रंखला कार्येक्रम होना है उसमें हमने जितने भी हमारे विधायक से अनुरोध किया है कि विधायक के क्षेत्रों में मानव श्रंखला बने उसका नेतृत्व विधायक करे।इसी को लेकर आज नगर निगम में सबको बुलाया था।साथ ही सभी विधायकों का सहयोग पूरा मिल रहा है और बैठक में सभी विधायकों ने आश्वासन दिया है कि इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे और अपने कार्यकर्ताओं को भी लेकर आएंगे।

बाइट-सुनील उनियाल गामा(मेयर)
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.