ETV Bharat / city

पुश्ता गिरने से बाधित हुआ मसूरी-यमुनोत्री नेशनल हाईवे, 2 घंटे फंसे रहे लोग - Yamunotri National Highway blocked in Mussoorie

शनिवार को मसूरी में सांझा दरबार के पास पुश्ता गिरने से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया. स्थानीय लोगों और प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद राजमार्ग खोला.

yamunotri-national-highway-blocked-in-mussoorie
पुश्ता गिरने से बाधित हुआ यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग
author img

By

Published : Feb 22, 2020, 7:51 PM IST

Updated : Feb 22, 2020, 8:51 PM IST

मसूरी: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांझा दरबार के पास एक पुश्ते के साथ बड़ा पेड़ गिर गया. जिसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 2 घंटे तक बाधित रहा. राजमार्ग बाधित होने के कारण यमुनोत्री और केम्पटी फॉल आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. पुश्ता और पेड़ गिरने से राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं.

पुश्ता गिरने से बाधित हुआ यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग

सांझा दरबार के पास एक पुश्ता गिरने से भारी मलबा सड़क पर आ गया. जिसे हटाने में स्थानीय लोगों के साथ ही प्रशासन को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी. 2 घंटे की मेहनत के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया.

पढ़ें- फिर दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात

स्थानीय लोगों की मानें तो हाल में हुई बारिश के कारण सड़क किनारे लगा पुश्ता कमजोर हो गया था. जिसके कारण वह गिर गया. स्थानीय लोगों ने कहा सड़क का मलबा और पेड़ हटाने के लिए वन विभाग को मदद के लिए बुलाया गया, मगर फिर भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची. जिसके कारण लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है.

Last Updated : Feb 22, 2020, 8:51 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.