ETV Bharat / bharat

असम में बाढ़ : 53 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, अब तक 76 मौतें

author img

By

Published : Jul 18, 2020, 12:52 PM IST

Updated : Jul 18, 2020, 1:22 PM IST

असम में बाढ़ के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं. ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां उफान पर हैं. राज्य के 3,200 से ज्यादा गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. बाढ़ में मरने वालों की संख्या 76 हो गई है.

floods in assam
असम में बाढ़

गुवहाटी : असम में लगातार हो रही बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं. ब्रह्मपुत्र की बाढ़ से 30 जिले जलमग्न हो गए हैं और 53 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं. इस बीच मरने वालों की संख्या 76 तक पहुंच गई है.

असम में बाढ़

राज्य के कई जिलों में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, असम राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के जवानों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान असहाय ग्रामीणों को राहत सामग्री का वितरण भी किया जा रहा है.

पढ़ें :- असम में बाढ़ से 71 मौतें, आगे और बारिश का अनुमान

जानकारी के अनुसार करीब 3,376 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं जिसमें धेमाजी, लखीमपुर, बिस्वनाथ, सोनितपुर, दरांग, बक्सा, नलबाड़ी, बारपेटा, चिरांग, बोंगाइगांव, तिनसुकिया आदि जिले मुख्य रुप से बाढ़ की चपेट में हैं. वहीं काजीरंगा नेशनल पार्क का 80 प्रतिशत हिस्सा भी बाढ़ में डूब गया है.

Last Updated : Jul 18, 2020, 1:22 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.