'भारत ने चंद्रमा पर गाड़ा तिरंगा, विश्व ने देखा विक्रम का पराक्रम', चंद्रयान की लैंडिंग पर बोले बाबा रामदेव - चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : Aug 23, 2023, 10:17 PM IST
|Updated : Aug 23, 2023, 10:44 PM IST
आज चंद्रयान 3 सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर लैंड कर गया है. जिससे भारत के वैज्ञानिकों ने पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है. आम से लेकर खास हर कोई वैज्ञानिकों की प्रशंसा कर रहा है. इसी क्रम में योग गुरू बाबा रामदेव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया ने विक्रम का पराक्रम देखा है. भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा लहरा दिया है. भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा किए गए इस महान कार्य के बाद करोड़ों युवा प्रेरणा लेकर वैज्ञानिक बनना चाहेंगे. उन्होंने देश वासियों से अपील की है कि वो शिक्षा, रिसर्च और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी अहम जिम्मेदारी निभाएं.