महाराष्ट्र में अनोखे अंदाज में मनाया गणतंत्र दिवस, 1332 विद्यार्थियों ने बनाई संविधान की मानव शृंखला - REPUBLIC DAY 2025
🎬 Watch Now: Feature Video


Published : Jan 26, 2025, 6:48 PM IST
संगमनेर: महाराष्ट्र के संगमनेर तालुका के वडगांव में सह्याद्री संस्था के डी.के. मोरे जनता माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने 'गणतंत्र दिवस' को अनोखे तरीके से मनाया. महाराष्ट्र सरकार ने 'घर-घर संविधान' अभियान शुरू किया है. इसी पृष्ठभूमि में 1332 विद्यार्थियों की एक मानव श्रृंखला, संविधान की प्रतिकृति बनाई गयी. स्कूली और कॉलेज के विद्यार्थियों तथा नागरिकों में संविधान के महत्व, उसके मूल्य और उसके कार्यान्वयन के बारे में जागरूकता फैलायी. बाबासाहेब आंबेडकर का 125 फीट का चित्र भी रंगोली से बनाया गया. प्राचार्य साहेबराव कोल्हे ने कहा कि संविधान के अध्ययन और चर्चा के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों के बारे में जागरूक करने और उन्हें अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करना इसका उद्देश्य था.