उन्नाव: सोनभद्र में हुए नरसंहार के बाद जहां सूबे की योगी सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर चौतरफा घिरी नजर आ रही है. वहीं शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी को रोके जाने के बाद पूरे प्रदेश में कांग्रेसियों ने बवाल काटना शुरू कर दिया. उन्नाव में भी कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. यही नहीं इस दौरान गुस्साए कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला भी दहन किया.
कांग्रेसियों ने किया सीएम का पुतला दहन...
- सोनभद्र में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी को रोके जाने की सूचना मिलने पर कांग्रेसियों ने योगी सरकार का विरोध किया.
- कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे यूपी यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अंकित परिहार ने प्रियंका गांधी की रिहाई की मांग की.
- प्रियंका की रिहाई न करने पर यूपी सरकार को जेल भरो आंदोलन की भी चेतावनी दी.
- कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन करके आक्रोश जताया.
- कांग्रेसियों ने योगी सरकार को घेरते हुए जमकर नारेबाजी की और अपने नेता प्रियंका गांधी की रिहाई की मांग की.
वहीं इस आक्रोश प्रदर्शन के दौरान यूपी यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अंकित परिहार ने बढ़ते अपराधों को लेकर योगी सरकार को घेरा. साथ ही प्रियंका गांधी की फौरन रिहाई की मांग की. वहीं ऐसा न होने पर जेल भरो आंदोलन चलाने की भी चेतावनी दी.