ETV Bharat / state

राष्ट्र निर्माण को मजबूती देने में सक्षम हैं आंगनबाड़ी कार्यकत्री: मेनका गांधी

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर की सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री मेनका गांधी ने रविवार को जनपद का दौरा किया. जिले की सीमा पर मौजूद भाजपाइयों ने उनका भव्य स्वागत किया. उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित भी किया.

author img

By

Published : Sep 8, 2019, 3:27 PM IST

सांसद मेनका गांधी

सुलतानपुर: अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंची सांसद मेनिका गांधी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कुपोषण के खिलाफ जंग छेड़ने के लिए शपथ दिलाई. उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी की फौज देश की फौज है, जो देश को नया स्वरूप दे सकती हैं. मेनका गांधी ने लोगों से कुपोषण के खिलाफ जंग छेड़ने का अपरोक्ष रूप से आह्वान किया.

मेनका गांधी का सुलतानपुर दौरा.

इसे भी पढ़ें:- सोनभद्र में श्रम कल्याण परिषद अध्यक्ष का दौरा, योजनाओं का लिया जायजा

अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर मेनिका गांधी -

  • पूर्व कैबिनेट मंत्री और सुलतानपुर सांसद मेनका गांधी दो दिवसीय दौरे पर जनपद पहुंची.
  • रविवार की दोपहर लगभग 11:00 बजे सुलतानपुर में अलीगंज के रास्ते दाखिल हुईं.
  • उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में स्वागत अभिनंदन किया.
  • एक कार्यक्रम में उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.
  • उन्होंने कहा कि चिकित्सक, शिक्षक से कहीं अधिक राष्ट्र निर्माण को मजबूती देने में आंगनबाड़ी कार्यकत्री सक्षम हैं.
  • उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी देश की फौज है, जो देश को नया स्वरूप दे सकती है.

Intro:शीर्षक : आंगनवाड़ी देश की फौज, शिक्षक चिकित्सक से कहीं ज्यादा राष्ट्र निर्माण की क्षमता।

एंकर : पूर्व कैबिनेट मंत्री और सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी ने कहा कि देश में कोई सबसे खतरनाक चीज है तो वह है कुपोषण। चिकित्सक शिक्षक से कहीं अधिक राष्ट्र निर्माण और मजबूती देने में सक्षम है आंगनवाड़ी। मेनका गांधी ने लोगों से कुपोषण के खिलाफ जंग छेड़ने का अपरोक्ष रूप से आह्वान किया। कहां की यह देश की फौज है जो देश को नया स्वरूप दे सकती हैं।

बाइट : मेनका गांधी ने कहा कि 2 साल से कम उम्र के बच्चे कुपोषित होने की दशा में मंदबुद्धि हो जाते हैं। मंदबुद्धि होने की स्थिति में सारे रास्ते बंद हो जाते हैं । शारीरिक और मानसिक चुस्ती बच्चे के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्री को देश की फौज की संज्ञा दी।

Body:वीओ : सांसद मेनका गांधी रविवार की दोपहर लगभग 11:00 बजे सुल्तानपुर में अलीगंज के रास्ते दाखिल हुई। उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में स्वागत अभिनंदन किया । स्वागत करने वालों में सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने उनका बढ़-चढ़कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद मेनका गांधी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कुपोषण के खिलाफ जंग छेड़ने के लिए शपथ दिलाई।Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.