ETV Bharat / state

सुप्रीम कोर्ट के जज ने किया इलाहाबाद हाईकोर्ट की दिवंगत विभूतियों के चित्रों का अनावरण

author img

By

Published : Oct 22, 2022, 9:10 PM IST

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी ने कहा कि न्याय जगत की इन ख्याति प्राप्त विभूतियों के चित्रों का अनावरण करना अपने आप में गौरव की बात है.

Etv Bharat
इलाहाबाद हाईकोर्ट

प्रयागराजः इलाहाबाद हाईकोर्ट से संबंध रखने वाली न्याय जगत की 6 दिवंगत विभूतियों के चित्रों का अनावरण शनिवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी हाल में किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के जज न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल, न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ, न्यायमूर्ति अजीत सिंह, न्यायमूर्ति विपिन दीक्षित, न्यायमूर्ति कृष्ण पहल और न्यायमूर्ती सुभाष विद्यार्थी उपस्थित थे.

न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायमूर्ति स्वर्गीय केएन सिंह, न्यायमूर्ति स्वर्गीय अंशुमान सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय एसपी गुप्ता, स्वर्गीय वीसी मिश्र, स्वर्गीय वीबी उपाध्याय, स्वर्गीय बीके श्रीवास्तव, स्वर्गीय राम शंकर दुबे द्विवेदी, स्वर्गीय श्याम नारायण, स्वर्गीय शक्ति धर दुबे और स्वर्गीय मनोज कुमार राजवंशी के तैल चित्रों का अनावरण किया.

इस मौके पर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी ने कहा कि न्याय जगत की इन ख्याति प्राप्त विभूतियों के चित्रों का अनावरण करना अपने आप में गौरव की बात है. न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी ने करोना काल में दिवंगत हुए अधिवक्ताओं के प्रति अपनी श्रद्धांजलि भी दी. न्यायमूर्ति विक्रम नाथ ने कहा कि इन दिवंगत महान विभूतियों से युगों तक भावी पीढ़ियां मार्गदर्शन प्राप्त करती रहेंगी. कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल व अन्य न्यायाधीशों ने भी संबोधित किया.

बार के अध्यक्ष राधाकांत ओझा और महासचिव एसडी सिंह जादौन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, न्यायाधीशों के समक्ष अधिवक्ताओं की तमाम कठिनाइयों का भी जिक्र किया गया. वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया. कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष एनसी राजवंशी, राकेश पांडे,टीपी सिंह, के अलावा प्राणेश दत्त त्रिपाठी, एसी तिवारी, विवेक मिश्र, नीरज दुबे, महेंद्र बहादुर सिंह, नीरज कुमार त्रिपाठी भी उपस्थित थे. इस मौके पर बार के उपाध्यक्ष नीरज कुमार त्रिपाठी, सुरेंद्र नाथ मिश्र, धर्मेंद्र सिंह यादव, सत्यम पांडे, श्यामाचरण त्रिपाठी, संजय सिंह सोमवंशी, यादवेश यादव,आशुतोष त्रिपाठी, ऊष्मा मिश्रा, अरुण कुमार सिंह सहित बार कार्यकारिणी के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे.

ये भी पढ़ेंः बिक गया पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का घर, अब डॉ. शरद कटियार रहेंगे

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.