चन्दौली: देश को प्लास्टिक मुक्त करने का आह्वान पीएम मोदी ने किया था, जिसके बाद जगह-जगह पर पर्यावरण को बचाने की मुहिम पिछले काफी दिनों से चलाई जा रही है. इसी क्रम में चंदौली में भाजपा विधायक साधना सिंह ने प्लास्टिक मुक्त नगर अभियान की शुरुआत की.
इस दौरान स्थानीय विधायक साधना सिंह और महिलाओं ने जागरुकता रैली निकाली. महिलाओं ने अपने हाथों में प्लास्टिक के प्रयोग न करने से संबंधित स्लोगन लिखी हुई तख्तियां लीं थीं. इन महिलाओं ने बाजार में खरीदारी कर रहे लोगों को कपड़े का बैग भी वितरित किया.
लोगों के जीवन में जहर घोल रहा है प्लास्टिक
- मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने एक हजार कपड़े का झोला बांटा.
- पर्यावरण संरक्षण हेतु प्लास्टिक के खिलाफ सम्मेलन ने अभियान चलाया.
- इस दौरान विधायक साधना सिंह ने कहा कि प्लास्टिक लोगों के जीवन में जहर घोल रहा है.
- पर्यावरण संरक्षण हेतु प्लास्टिक को अपने जीवन से दूर करने की आवश्यकता है.
इसे भी पढ़ें:- कानपुर: प्रदेश में शुरू होगा फाइलेरिया मुक्त अभियान 'सुरक्षित दवा भरोसा स्वास्थ्य का'