ETV Bharat / state

मोदी अहंकारी ही नहीं कायर प्रधानमंत्री भी हैं: प्रियंका गांधी

author img

By

Published : Feb 23, 2021, 8:04 AM IST

Updated : Feb 23, 2021, 7:52 PM IST

मथुरा जिले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने नए कृषि कानूनों के विरोध में हुंकार भरी. प्रियंका गांधी ने किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अहंकारी प्रधानमंत्री ही नहीं एक कायर प्रधानमंत्री भी हैं.

मथुरा में प्रियंका गांधी की किसान महापंचायत आज

मथुरा: हाईवे थाना क्षेत्र के पाली खेड़ा गांव में मंगलवार को किसानों की महापंचायत को संबोधित करने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहुंचीं. मंच पर पार्टी के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान किसानों ने प्रियंका गांधी को बाजरे का पौधा भी दिया. मंच पर प्रियंका गांधी ने महिलाओं को गले लगाया और आश्वासन दिया कि कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह किसानों के साथ खड़ी है.

प्रियंका गांधी ने किसान महापंचयात को किया संबोधित.

किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि नोटों की खेती करने वालों ने ये काला कानून बनाया है. किसान विरोधी सरकार को किसान जड़ से उखाड़ फेंकेगा. इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि स्थानीय लोग संभाल के रखना, कहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवर्धन पर्वत को ही न बेच दें.

  • प्रधानमंत्री मोदी एक अहंकारी प्रधानमंत्री ही नहीं एक कायर प्रधानमंत्री भी हैं।

    ~ श्रीमती @priyankagandhi जी

    — UP Congress (@INCUttarPradesh) February 23, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

सब कुछ बेच रही यह सरकार
मंच से प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार ने क्या बनाया है, शुक्र करो पिछली सरकारों ने कुछ बनाया था, जिसे बेचने पर आज यह सरकार तुली हुई है. उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े उद्योग गरीब किसानों ने बनाए, लेकिन मोदी सरकार ने सब कुछ बेच दिया. किसानों की कमर तोड़ने के लिए किसान विरोधी कानून बनाए गए हैं.

लॉकडाउन में सरकार ने कुछ नहीं किया
लॉकडाउन का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में लॉकडाउन लगने के बाद हजारों किलोमीटर की पैदल यात्रा करके गरीब लोग अपने घर पहुंचे. इनकी सुरक्षा के लिए सरकार ने कोई संसाधन नहीं बनाया. शायद पीएम मोदी की यह सबसे बड़ी उपलब्धि है.

किसानों से मिलतीं प्रियंका गांधी.
किसानों से मिलतीं प्रियंका गांधी.

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी निष्ठा और समर्पण से अपने खरबपति मित्रों को खूब मजबूत बना रहे हैं. आज पूरा देश मोदी सरकार के खिलाफ खड़ा हुआ है. किसान अपने अधिकार के लिए संघर्ष कर रहा है. खेती के लिए काले कानून जब तक रद्द नहीं होंगे तब तक किसान अपने हक की लड़ाई लड़ता रहेगा. कांग्रेस पार्टी पूरी तरह संघर्ष में किसानों के साथ खड़ी हुई है. प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी काले कानूनों को रद्द कर दिया जाएगा. यह सरकार किसान विरोधी है और किसान सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेगा.

प्रियंका गांधी की सुरक्षा में चूक
किसानों की महापंचायत में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के संबोधन के दौरान उनकी सुरक्षा में चूक की बात सामने आई. गैलरी तोड़कर एक 25 वर्षीय युवक और युवती मंच की ओर भागने लगे. तभी आनन-फानन में पुलिस के अधिकारियों ने युवक और युवती को पकड़ लिया. वे प्रियंका गांधी से न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे. पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

प्रियंका गांधी की सुरक्षा में चूक.

बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना
किसानों की महापंचायत को संबोधित करने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचीं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना भी की. वृंदावन में प्रियंका गांधी का लोगों ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया. मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे भगवान से कुछ मांगने की जरूरत नहीं, उन्होंने सब कुछ दिया है. उन्होंने कहा कि जनसभा के दौरान जो पीड़ित लड़की मुझसे मिलने के लिए पहुंची थी, उसको न्याय जरूर मिलेगा. हर संभव उसकी सहायता की जाएगी. बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रियंका गांधी वृंदावन से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं.

बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना.

Last Updated : Feb 23, 2021, 7:52 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.