ETV Bharat / state

लखनऊ: प्रदेश में छाए रहेंगे बादल, धुंध या कोहरा पड़ने की भी संभावना

author img

By

Published : Nov 1, 2019, 8:19 AM IST

राजधानी लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान जताया है. जिसके चलते राजधानी और उसके आसपास के जिलों का मौसम ठंडा रहेगा.

प्रदेश में छाए रहेंगे बादल.

लखनऊ: राजधानी लखनऊ सहित आसपास के इलाकों में आज सुबह कोहरा या धुंध रहने की संभावना है. इसके साथ ही प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. प्रदेश का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 और 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है .

कोहरा या धुंध रहने की संभावना

मौसम विभाग ने अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने का पूर्वानुमान जताया है. ऐसे में मौसम ठंडा रहने के आसार हैं. शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

आज का तापमान ( सेल्सियस में )
शहर न्यूनतम अधिकतम
लखनऊ 20.0 30.0
आगरा 18.0 31.0
झांसी 18.0 32.0
अलीगढ़ 17.0 28.0
बरेली 17.0 29.0
मेरठ 19.0 30.0
वाराणसी 19.0 30.0
मुरादाबाद 17.0 30.0
गोरखपुर 19.0 29.0

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. वहीं कई हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. लखनऊ और आसपास के जिलों के लिए जारी हुए फोरकास्ट में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32 और 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Intro:Body:

मौसम

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.