लखनऊ : दिवाली के ठीक एक दिन बाद हुई जोरदार बारिश से अब राजधानी में ठंडक का एहसास होने लगा है. जहां सोमवार को दिनभर बारिश का असर रहा, ठंडी हवाएं चलती रहीं तो वहीं मंगलवार को मौसम वैज्ञानिक के अनुसार धूप खिलने की संभावना है. जिससे लोगों को सर्दी के मौसम से राहत मिलेगी. उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में आज मौसम साफ रहेगा. आने वाले हफ्तों में सुबह व शाम कोहरा देखने को मिल सकता है.
सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है. प्रदेशवासियों को जिस सर्दी का इंतजार है अभी उस तरह की सर्दी नहीं पड़ रही है. फिलहाल अभी मौसम सामान्य बना हुआ है सुबह व शाम के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दोपहर में धूप खिलने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है.
प्रशासन ने कसी कमर
उत्तर प्रदेश में सर्दी के मौसम को देखते हुए सरकारी विभागों ने भी कमर कस ली है. नगर निगम विभाग ने रैन बसेरा बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. जिससे सर्दी के मौसम में सड़क पर सोने वालों को कोई परेशानी न हो.
इलेक्ट्रॉनिक दुकानदारों को रहता है सर्दियों का इंतजार
करोना के कारण व्यापारियों को इस बार काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. दुकान बंद रहने से व्यापारी तथा उनके कर्मचारी दोनों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा है. वहीं इस बार कड़ाके की सर्दी पड़ने कि भविष्यवाणी से हीटर, ब्लोअर, गीजर आदि की बिक्री की संभावना बढ़ गई है. जिसको लेकर दुकानदारों ने अभी से स्टॉक लगाना शुरू कर दिया है.
जानिए, अपने शहर का तापमान
शहर | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
लखनऊ | 14.0 | 29.0 |
कानपुर | 14.0 | 27.0 |
वाराणसी | 18.0 | 32.0 |
बांदा | 15.0 | 31.0 |
गोरखपुर | 14.0 | 29.0 |
आगरा | 14.0 | 29.0 |
अलीगढ़ | 12.0 | 28.0 |
प्रयागराज | 16.0 | 31.0 |
मेरठ | 12.0 | 27.0 |
झांसी | 16.0 | 31.0 |