ETV Bharat / state

Weather Update : कड़ाके की सर्दियों के लिए अभी और करना होगा इंतजार, जानिए प्रमुख शहरों का हाल

उत्तर प्रदेश में शिमला जैसी सर्दियों का इंतजार करने वालों को अभी और इंतजार करना होगा. वैसे तो इस बार अक्टूबर माह से ही हल्की ठंड शुरू हो गई है. नवंबर माह समाप्त होने की कगार पर है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग सामान्य चल रहा है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अभी 7 दिनों तक मौसम में ज्यादा परिवर्तन (Weather Update in UP) होने की संभावना नहीं है.

author img

By

Published : Nov 23, 2022, 9:23 AM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में शिमला जैसी सर्दियों का इंतजार करने वालों को अभी और इंतजार करना होगा. वैसे तो इस बार अक्टूबर माह से ही हल्की ठंड शुरू हो गई है. नवंबर माह समाप्त होने की कगार पर है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग सामान्य चल रहा है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अभी 7 दिनों तक मौसम (Weather Update in UP) में ज्यादा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. जम्मू व उसके आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान स्थिर बना हुआ है. पहाड़ों से आने वाली पश्चिमी हवाओं में भी कमी आई है, जिससे कहीं-कहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से लेकर 2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हुई है.

प्रमुख शहरों के तापमान : राजधानी में मंगलवार को कुछ स्थानों पर सुबह व शाम के समय हल्की धुंध छाई रही. दिन में मौसम साफ रहा. अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य है व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी में मौसम साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगर : जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है, वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

गोरखपुर : जिले में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है, वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

वाराणसी : जिले में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

प्रयागराज : जिले में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है, वहीं अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मेरठ : जिले में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य है, वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

आगरा : जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य है, वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों के आइसोलेटेड स्थानों पर सुबह व शाम के समय कोहरा छाया रहेगा. कोहरा कहीं हल्का और कहीं घना हो सकता है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान स्थिर है, ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है. आगामी 7 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा, बारिश की संभावना नहीं है.

यह भी पढ़ें : कारगिल में भूकंप का आफ्टरशाॅक, सावधानी बरतने की जरूरत, जानिए क्या बोले एक्सपर्ट

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.