ETV Bharat / state

UP Weather Update : तेज हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, मुजफ्फरनगर रहा सबसे ठंडा

यूपी के तमाम इलाकों में प्रदेशवासियों को धूप खिलने के बाद काफी राहत (UP Weather Update) मिली थी, बीते दिनों तेज हवा के चलने के बाद से सर्दी बढ़ गई है.

author img

By

Published : Feb 15, 2023, 8:49 AM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते उत्तर प्रदेश में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने अधिकतम और न्यूनतम तापमान को कम किया है. पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में पारा 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था और दिन में गर्मी का एहसास शुरू हुआ था. तेज हवाओं के चलने से सुबह व शाम के समय ठंडक बढ़ गई है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पहाड़ों से आ रही तेज हवाएं बुधवार को भी जारी रहेंगी. गुरुवार से तेज हवाओं में कमी होगी और तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि शुरू हो जाएगी. मंगलवार को उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर जिला सबसे ठंडा रहा. जहां पर न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं लखीमपुर खीरी में सबसे अधिक तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

प्रमुख शहरों का तापमान

लखनऊ : राजधानी में पिछले दो दिनों से चल रही तेज हवाओं ने अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज कराई है, जिसके कारण ठंडक में इजाफा हुआ है. मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम में अधिकतम आद्रता 79 तथा न्यूनतम आद्रता 37 प्रतिशत रिकार्ड की गई. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ में आसमान साफ रहेगा. 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी. अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगर : जिले में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

वाराणसी : जिले में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

गोरखपुर : जिले में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

प्रयागराज : जिले में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मेरठ : जिले में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

आगरा : जिले में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य है.

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि 'उत्तर प्रदेश में आगामी 5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है. उत्तर प्रदेश में इन दिनों पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों में 20 से लेकर 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. गुरुवार से इन हवाओं में कमी दर्ज की जाएगी. अधिकतम और न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे वृद्धि दर्ज होगी.

यह भी पढ़ें : Lohia Institute Recruitment Exam : छह दिन बीतने के बाद भी एजेंसी ने नहीं दिया भेजी गई नोटिस का जवाब

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.