ETV Bharat / state

UP Weather Update : मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा जिला, पारा पहुंचा 1.7 डिग्री सेल्सियस - कड़ाके की ठंड जारी

यूपी में इन दिनों सर्दी का सितम जारी है. शीतलहर चलने की वजह से तापमान (UP Weather Update) में गिरावट दर्ज की गई है. दिन में धूप निकलने की वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिली है.

Etv Bharat
Etv Bharat
author img

By

Published : Jan 18, 2023, 9:19 AM IST

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड जारी है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में शीतलहर चलने के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई है, वहीं दिन में हल्की धूप निकलने से प्रदेशवासियों को कुछ राहत भी मिली है, लेकिन रात का तापमान काफी कम रिकॉर्ड किया जा रहा है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान ऐसे ही बना रहेगा. दो दिन तापमान में हल्की वृद्धि होगी.

मंगलवार को मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा जिला रहा. जहां पर न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मुजफ्फरनगर के अलावा कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस, सोनभद्र में 3.6, अयोध्या में 3.5, झांसी में 3.6, आगरा ताज में 4 डिग्री सेल्सियस, बरेली में 3.5 डिग्री सेल्सियस, शाहजहांपुर में 4 डिग्री सेल्सियस, रायबरेली में 4, सुल्तानपुर में 4, फतेहपुर में 4, डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया.

प्रमुख शहरों के तापमान : राजधानी लखनऊ में मंगलवार को सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा. बाद में आसमान साफ रहा. दिन में धूप खिली, लेकिन शाम होते ही फिर से ठंडक में इजाफा हुआ. मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार को सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा. दिन में आसमान साफ रहेगा. धूप खिलेगी. अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगर : जिले में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

गोरखपुर : जिले में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

वाराणसी : जिले में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

प्रयागराज : जिले में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मेरठ : जिले में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

आगरा : जिले में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि "उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन में हल्की धूप खिलने के साथ ही रात का तापमान काफी कम हुआ है, यह सिलसिला आगामी 2 दिनों तक जारी रहेगा. दो दिनों बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जाएगी."

यह भी पढ़ें : G20 Summit 2023 : 21 जनवरी को दौड़ेंगे नोएडा, लखनऊ व आगरा, ये है तैयारी

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.