लखनऊ : रविवार सुबह लखनऊ में घना कोहरा छाया रह. इसकी वजह से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुबह की आधा दर्जन से ज्यादा उड़ानें लेट रही. उड़ानों में इंडिगो, गो-एयर, एयर इंडिया की उड़ानें शामिल रहीं. रविवार सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई, जिसका असर विमान सेवाओं पर पड़ रहा है.
राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इंडिगो की हैदराबाद जाने वाली उड़ान संख्या 6E-365 अपने निर्धारित समय 7:45 सुबह की बजाए 8:48 पर उड़ान भर सकी. गो-एयर की कोलकाता जाने वाली उड़ान संख्या G-8281 अपने निर्धारित समय 7:50 सुबह की बजाय 8:58 पर उड़ान भर सकी. वहीं इंडिगो की बेंगलुरु जाने वाली उड़ान संख्या 6E-279 अपने निर्धारित समय 8:20 की बजाय 9:23 पर उड़ान भर सकी.
इसी तरह इंडिगो की दिल्ली जाने वाली उड़ान 30 मिनट, इंडिगो की ही दिल्ली जाने वाली उड़ान 45 मिनट, एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या एआई-412, 40 मिनट विलंब से उड़ान भर सकी. वहीं गो-एयर की मुंबई से 8:40 पर सुबह आने वाली उड़ान संख्या G-8396 और सुबह 5:45 पर लखनऊ से मुंबई जाने वाली फ्लाइट संख्या G-8307 खराब मौसम के कारण आज निरस्त रही.