ETV Bharat / state

लखनऊ: कांग्रेसियों ने सीएम योगी का पुतला फूंका

सोनभद्र में हुए नरसंहार के बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पीड़ितों से मिलने सोनभद्र जा रहीं थीं. रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया, जिससे कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका.

author img

By

Published : Jul 19, 2019, 5:15 PM IST

सीएम का किया पुतला दहन करते कांग्रेस

लखनऊ: प्रियंका गांधी सोनभद्र में पीड़ितों से मिलने जा रहीं थीं, लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. प्रियंका की गिरफ्तारी से गुस्साए कांग्रेसियों ने सीएम योगी का किया पुतला दहन किया. कांग्रेसियों ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए.

कांग्रेसियों ने सीएम योगी का पुतला दहन किया.

क्या है पूरा मामला

  • सोनभद्र में हुए नरसंहार के बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पीड़ितों से मिलने उनके घर सोनभद्र जा रहीं थीं.
  • रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.
  • हिरासत में लिए जाने से गुस्साए कांग्रेसियों ने पहले कांग्रेस मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया.
  • इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका.
  • मुख्यालय से पैदल मार्च करते हुए कांग्रेसी चौराहे पर निकले और वहां पर योगी के पुतले में आग लगा दी.
  • कांग्रेसियों ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए.
  • एमएलसी दीपक सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया.
  • कांग्रेसियों का कहना है कि प्रियंका गांधी की भले ही गिरफ्तारी की गई हो, लेकिन इससे कांग्रेसियों में उम्मीद जगी है.
  • राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी सड़क पर उतरकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रही हैं.
  • एमएलसी ने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के पक्ष में अच्छा परिणाम जरूर आएगा.

Intro:प्रियांका की गिरफ्तारी से गुस्साए कांग्रेसियों ने सीएम योगी का किया पुतला दहन, सरकार को बताया अंग्रेज परस्त

लखनऊ। सोनभद्र में हुए नरसंहार के बाद आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियांका गांधी पीड़ितों से मिलने उनके घर सोनभद्र जा रही थीं, लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अचानक प्रियांका को हिरासत में लिए जाने से गुस्साए कांग्रेसियों ने पहले कांग्रेस मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। मुख्यालय से पैदल मार्च करते हुए कांग्रेसी चौराहे पर निकले और यहां पर योगी के पुतले में आग लगा दी। इस मौके पर कांग्रेसियों ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए।

Body:अपनी नेता प्रियांका गांधी की गिरफ्तारी कांग्रेसियों में उबाल आने के लिए काफी थी। काफी दिनों से शांत पड़े कार्यकर्ताओं में प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से आक्रामकता साफ दिखी। सड़क पर उतरकर काफी संख्या में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार को घेरा। इस दौरान नारेबाजी तो हुई ही सीएम योगी के पुतले को भी आग के हवाले कर दिया गया। एमएलसी दीपक सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन का सीएम योगी का पुतला जलाया।

बाइट: दीपक सिंह, विधायक कांग्रेस

आज प्रियांका गांधी सोनभद्र में पीड़ितों से मिलने जा रही थीं, लेकिन उनकी रास्ते में गिरफ्तारी कर लेना ठीक नहीं है। इससे कांग्रेसियों में नाराजगी है। आज सड़क से लेकर सदन तक हमने इस मुद्दे को उठाया है। हम लगातार सरकार के विरोध में सड़कों पर प्रियंका गांधी के साथ उतरते रहेंगे। हम संघर्ष करेंगे और जीतेंगे भी। भाजपा की सरकार अंग्रेज परस्त सरकार है। अंग्रेजों की तरह ही काम कर रही है।

Conclusion:प्रियांका गांधी की भले ही गिरफ्तारी की गई हो, लेकिन इससे कहीं न कहीं कांग्रेसियों में ऐसी उम्मीद जाग गई है कि राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी सड़क पर उतरकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रही हैं। इसका आने वाले दिनों में कांग्रेस के पक्ष में अच्छा परिणाम जरूर आएगा।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.