ETV Bharat / state

विधायक अदिति सिंह के पिता को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचा एक भी कांग्रेसी

रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के पिता और पूर्व विधायक अखिलेश सिंह का निधन हो गया. इस दौरान कांग्रेस का एक भी नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचा. कांग्रेस नेतृत्व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के कार्यक्रमों में व्यस्त रहा.

author img

By

Published : Aug 20, 2019, 5:05 PM IST

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह (फाइल फोटो).

लखनऊ: रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह का मंगलवार को निधन हो गया. हैरत की बात यह है कि उन्हें श्रद्धांजलि देने कोई भी कांग्रेसी नेता नहीं पहुंचा. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर पार्टी ने कई कार्यक्रम किए लेकिन किसी भी मंच से पूर्व कांग्रेस विधायक अखिलेश सिंह की बात नहीं की गई. लोकसभा चुनाव 2019 में रायबरेली से सोनिया गांधी की जीत में अखिलेश सिंह का बड़ा योगदान माना जाता है.

पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के निधन पर बेखबर रही कांग्रेस.

राजीव गांधी की जयंती मनाने में व्यस्त कांग्रेसी

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस के मौके पर मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए. इन कार्यक्रमों में पार्टी के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता जोश के साथ राजीव गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए जुटे. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर समेत बड़े नेता इस दौरान मौजूद रहे.

कांग्रेस का मजबूत स्तंभ रहे अखिलेश सिंह

अखिलेश सिंह ने कांग्रेस से ही अपने राजनीति के सफर की शुरुआत की थी. वह रायबरेली से विधायक रहे. उनकी बेटी अदिति सिंह भी कांग्रेस में ही हैं. माना जाता है कि अगर अपने वर्चस्व वाली जगहों पर अखिलेश सिंह का सहयोग न मिलता तो उत्तर प्रदेश की सभी सीटों की तरह कांग्रेस रायबरेली लोकसभा सीट भी हार जाती .

अदिति सिंह हमारे परिवार की विधायक हैं. जैसे ही उनके पिता के निधन की खबर मिली, वैसे ही यहां से लोग रायबरेली के लिए रवाना हो गए. हम अपनी तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं और अगर किसी भी कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दी गई है तो इस बात का खेद है.
-शैलेंद्र तिवारी, नेता कांग्रेस

Intro:कांग्रेस के पास नहीं अपनी ही पार्टी की विधायक के पिता को श्रद्धांजलि देने तक का वक्त

लखनऊ। स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस पर आज कांग्रेस पार्टी की तरफ से विभिन्न आयोजन किए गए थे। पार्टी के तमाम कार्यकर्ता जोश के साथ राजीव गांधी का जन्मदिन मनाने जुटे। स्वयं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर समेत बड़े नेता भी मौजूद रहे। राजीव गांधी को नमन किया गया, उन्हें याद किया गया। प्रदेश मुख्यालय पर संगोष्ठी भी आयोजित हुई, लेकिन आज ही कांग्रेस की रायबरेली से विधायक अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह का निधन हो जाता है लेकिन कांग्रेसियों के पास अपनी ही विधायक की सुध लेने का समय नहीं है। मंच से 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि तक कांग्रेसियों की तरफ से विधायक के पिता को नहीं दी गई। जबकि अखिलेश सिंह की ही वजह से रायबरेली में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी इस बार का लोकसभा चुनाव जीती थीं। यह भी कांग्रेसियों को बखूबी मालूम है। जब 'ईटीवी भारत' ने इस सवाल को बड़े नेताओं के सामने रखा तो सभी चौंकने लगे और कैमरे पर कुछ भी बोलने से दूर भाग गए।

Body:कांग्रेस अपनों को किस तरह भुला देती है इसका एक उदाहरण है रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह को किसी भी कार्यक्रम में श्रद्धांजलि तक न देना। जब सवाल उठने लगे तो अब गलती मान रहे हैं। अखिलेश सिंह ने राजनीति कांग्रेस से ही शुरू की थी। आज उनकी बेटी अदिति सिंह कांग्रेस में ही हैं और अगर कांग्रेस को रायबरेली में जिंदा रखने की बात है तो उसकी वजह भी अखिलेश सिंह और उनकी बेटी अदिति सिंह ही रहे। आज उन्हीं अखिलेश सिंह के निधन पर कांग्रेसियों ने 2 मिनट का मौन तक नहीं रखा। बताते हैं कि उत्तर प्रदेश की सभी सीटों की तरह ही रायबरेली लोकसभा सीट भी कांग्रेस हार ही जाती अगर अपने वर्चस्व वाली जगहों पर अखिलेश सिंह का सहयोग न मिलता।

Conclusion:बाइट: शैलेंद्र तिवारी, नेता कांग्रेस

अदिति सिंह हमारे परिवार की विधायक हैं। जैसे ही उनके पिता के निधन की खबर मिली, वैसे ही यहां से लोग रायबरेली के लिए रवाना हो गए हैं। हम अपनी तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं और अगर किसी भी कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दी गई है तो इस बात का खेद है।

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.