ETV Bharat / state

हमीरपुर : प्रियंका के रैली स्थल को एसपीजी ने लिया अपने कब्जे में

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की हमीरपुर में रैली होनी है. पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए हैं. रैली स्थल को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया है.

author img

By

Published : Apr 24, 2019, 7:06 PM IST

Updated : Apr 28, 2019, 4:54 PM IST

जनसभा स्थल ब्रह्मानंद महाविद्यालय स्थित मैदान को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया है

हमीरपुर : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह किसान के समर्थन में जनसभा करेंगी. उनके आगमन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. जनसभा स्थल ब्रह्मानंद महाविद्यालय स्थित मैदान को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया है.

जनसभा स्थल ब्रह्मानंद महाविद्यालय स्थित मैदान को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया है

सुरक्षा की तैयारियां और कार्यकर्ताओं का जोश

  • सभी प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं.
  • प्रियंका गांधी की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है.
  • प्रियंका गांधी की सुरक्षा के लिए 1 एडिशनल एसपी, 3 सीओ, 20 सब इंस्पेक्टर, 120 सिपाही और एक गाड़ी पीएसी की तैनाती की गई है.
  • प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है.
  • प्रियंका गांधी को सुनने के लिए कार्यकर्ता दूर-दूर से आ रहे हैं.
  • प्रियंका गांधी को सुनने के लिए आए निरंजन कहते हैं कि प्रियंका गांधी मोदी सरकार के ताबूत पर कील ठोकने का काम करेंगी.
  • मोदी सरकार से किसान, व्यापारी और युवा हर कोई नाराज है.

Intro:प्रियंका की जनसभा के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

हमीरपुर। कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह किसान के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए थोड़ी ही देर में आने वाली हैं। प्रियंका गांधी के आगमन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जनसभा स्थल ब्रह्मानंद महाविद्यालय स्थित मैदान को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया। सभी प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। इसके अलावा प्रियंका गांधी की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं दूसरी ओर प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। प्रियंका गांधी को सुनने के लिए कार्यकर्ता दूर दूर से आ रहे हैं।

Body:प्रियंका गांधी को सुनने के लिए आए निरंजन कहते हैं कि प्रियंका गांधी मोदी सरकार के ताबूत पर कील ठोकने का काम करेंगी। मोदी सरकार ने जो भी वादे किए थे उनमें से किसी को भी पूरा नहीं किया। मोदी सरकार से किसान, व्यापारी व युवा हर कोई नाराज है। कांग्रेस ने जनता से जो भी वादे किए हमेशा पूरे किए हैं। वहीं बृजेश राजपूत कहते हैं कि प्रियंका गांधी जन विरोधी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रीतम सिंह किसान एक किसान नेता हैं । इस कारण वे किसानों की समस्याओं को काफी करीब से समझते हैं। जनता उन्हें भारी बहुमत से विजई बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 3 प्रदेशों में कर्जा माफ करने का वादा किया था उसे पूरी तरह से निभाया है जबकि भाजपा ने कर्जा माफ करने के नाम पर लोगों के साथ छलावा किया है।

Conclusion:वहीं दूसरी ओर प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर एसपीजी व पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया। जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी की सुरक्षा के लिए एक एडिशनल एसपी, तीन सीओ, बीस सब इंस्पेक्टर, 120 सिपाही व एक गाड़ी पीएसी की तैनाती सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है।

____________€€€€€€€€__________________________

नोट : पहली बाइट निरंजन व दूसरी बाइट बृजेश राजपूत की है।
Last Updated : Apr 28, 2019, 4:54 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.