ETV Bharat / city

लखनऊ: सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक की अनोखी पहल, बस यात्रियों को मुफ्त वितरित कराई चाय

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम द्वारा आलमबाग बस स्टेशन पर यात्रियों को मुफ्त में चाय पिलाई गई. चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर बस स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को चाय वितरित कराई.

author img

By

Published : Jan 9, 2020, 12:52 PM IST

etv bharat
यात्रियों को चाय वितरित करते एआरएम.

लखनऊ: रोडवेज अफसरों ने बुधवार को शहर में भीषण ठंड को देखते हुए आलमबाग बस स्टेशन पर एक खास तरह की पहल की. चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बस स्टेशन पर यात्रियों को मुफ्त में चाय पिलाई. चाय से यात्रियों को रोडवेज के साथ कनेक्ट करना इसकी वजह बताई गई.

चारबाग डिपो के एआरएम ने की अनोखी पहल.

एआरएम ने की पहल

  • बुधवार को चारबाग बस डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने अनोखी पहल की.
  • इस पहल के तहत करीब 90 यात्रियों को मुफ्त में चाय वितरित की गई.
  • उन्होंने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर बस स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को चाय वितरित कराई.
  • एआरएम अमरनाथ सहाय की यह पहल यात्रियों को काफी पसंद आई.

इसे भी पढ़ें- छात्रों के साथ संवाद स्थापित करें, संकाय को विश्वास में लें JNU वीसी : MHRD

Intro:यात्रियों से रोडवेज का बेहतर कनेक्ट: बस स्टेशन पर ठंड में मुफ्त चाय का यात्रियों ने उठाया लुत्फ

लखनऊ। कड़कड़ाती ठंड और उस पर बारिश का सितम। यात्रियों के लिए यात्रा करना मुसीबत। ठंड में बस स्टेशन पर समय काटने की समस्या। ऐसे में उन्हें ठंड से राहत देने के लिए गरम गरम चाय मिल जाए और वह भी मुफ्त में, तो फिर भला यात्री मुफ्त की चाय का लुत्फ उठाने से कहां चूकने वाले। रोडवेज अफसरों ने बुधवार को शहर में भीषण ठंड को देखते हुए आलमबाग बस स्टेशन पर एक खास तरह की पहल की। चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बस स्टेशन पर यात्रियों को मुफ्त में चाय पिलाई। इसके पीछे वजह भी बताई गई कि चाय से यात्रियों को रोडवेज के साथ कनेक्ट करना था।

Body:वैसे तो बस स्टेशन पर आम दिनों में यात्रियों को अगर चाय पीना होता है तो इसके एवज में उन्हें अपनी जेब से पैसे निकालने पड़ते हैं, लेकिन बुधवार को आलमबाग बस स्टेशन का अलग ही नजारा था। यहां पर चाय पीने के लिए यात्रियों को एक भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ा। उन्हें मुफ्त में ही सर्दी में चाय उपलब्ध कराई गई। दरअसल, यह अनोखी पहल चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय की तरफ से की गई। बकायदा यहां पर उन्होंने कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाकर बस स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को चाय वितरित कराई। यात्रियों को रोडवेज की यह पहल काफी रास आई। उन्होंने इसके लिए एआरएम अमरनाथ सहाय को धन्यवाद भी दिया। तकरीबन 90 यात्रियों को बस स्टेशन पर ठंड में मुफ्त की चाय का लुत्फ उठाने को मिला।

Conclusion:बाइट: अमरनाथ सहाय: सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, चारबाग डिपो

ठंड काफी ज्यादा थी ऐसे में आज चारबाग डिपो की तरफ से आलमबाग बस स्टेशन पर चाय वितरित कराई गई। इससे यात्री काफी खुश हुए, वहीं कर्मचारियों में भी उत्साह दिखा।इसमें यात्रियों के साथ कनेक्ट होने की संभावना भी नजर आई।

अखिल पांडेय, लखनऊ, 9336864096
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.