ETV Bharat / bharat

कल्याण सिंह का निधन : राष्ट्रपति-पीएम समेत कई हस्तियों ने जताया शोक, यूपी कैबिनेट ने दी श्रद्धांजलि

author img

By

Published : Aug 21, 2021, 10:22 PM IST

Updated : Aug 22, 2021, 1:24 AM IST

कल्याण सिंह
कल्याण सिंह

12:52 August 21

योगी कैबिनेट की आपात बैठक, दी गई श्रद्धांजलि

लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर प्रदेश कैबिनेट के सदस्यों की आपात बैठक की गई. जिसमें दिवंगत नेता कल्याण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई.

12:52 August 21

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने जताया दुख

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि मुझे कुछ समय कल्याण सिंह के साथ काम करने का मौका मिला. उनका निधन भारत के लिए, खासकर भाजपा के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है. वह हमेशा अपने फैसले पर अडिग रहे. मैं उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. उनकी आत्मा को शांति मिले.

12:51 August 21

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज मुझे गहरा दुख हुआ है. कल्याण सिंह के निधन से भारतीय राजनीति के एक युग का अंत हो गया. वह एक ऐसे नेता थे जिन्होंने कभी अपने मूल्य से समझौता नहीं किया. उन्होंने गरीबों, महिलाओं और किसानों के कल्याण के लिए संघर्ष किया.

11:15 August 21

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जताया दुख  

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वयोवृद्ध नेता, महान प्रशासक और यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह अपने प्रशासनिक कौशल और निर्णय लेने के लिए जाने जाते थे. यह एक युग का अंत है. मैं सरकार और भाजपा की ओर से अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. यह मेरे और पार्टी के लिए भी बहुत बड़ी व्यक्तिगत क्षति है.

11:14 August 21

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया दुख

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि कल्याण सिंह का जनता से जादुई जुड़ाव था. यूपी के सीएम के रूप में उन्होंने दृढ़ निश्चयपूर्वक स्वच्छ राजनीति का अनुसरण किया और अपराधियों और भ्रष्टाचार के शासन को समाप्त किया. उन्होंने अपने द्वारा रखे गए कार्यालयों को सम्मानित किया. उनके निधन से सार्वजनिक जीवन में एक खालीपन आ गया है. मेरी हार्दिक संवेदना.

11:13 August 21

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने जताया दुख

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन से आहत हूं. वे एक राष्ट्रवादी और एक अनुकरणीय नेता थे जो लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध थे. मेरी संवेदनाएं उनके शोक संतप्त परिवार और अनुयायियों के साथ हैं.

10:23 August 21

गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया

गृह मंत्री अमित शाह ने कल्याण सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कल्याण सिंह  ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी कर्तव्यनिष्ठा व राजनीतिक कौशल से सुशासन की संकल्पना को साकार कर जनता को भय व अपराध से मुक्त एक जनकल्याणकारी शासन दिया और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार कर आने वाली सरकारों के लिए उत्कृष्ट आदर्श भी स्थापित किए.

शाह ने लिखा कि जन-जन के हृदय में बसने वाले प्रखर राष्ट्रवादी आदरणीय कल्याण सिंह जी जैसा महान व्यक्तित्व ढूंढने पर विरले ही मिलता है.

बाबूजी ने अपनी कर्मठता से विभिन्न संवैधानिक पदों पर रहते हुए किसान, गरीब और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर देश की प्रगति में अपना अनुपम योगदान दिया.

गृह मंत्री ने कहा कि राष्ट्र, धर्म व जनता को समर्पित ऐसे विराट व आदर्शपूर्ण जीवन को मैं कोटि-कोटि नमन करता हूँ. उनके निधन से देश व समस्त भाजपा परिवार शोकाकुल है. ये देश व आने वाली पीढ़ियाँ उनके वृहत योगदान के लिए सदैव ऋणी रहेंगी. ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे. ॐ शान्ति शान्ति शान्ति

10:01 August 21

योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया

कल्याण सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह दो महीने से अस्वस्थ थे. उन्होंने आज रात सवा नौ बजे आखिरी सांस ली. हम सभी दुखी है. मैं दिवंगत आत्मा के लिए शांति की कामना करता हूं. 23 तारीख को नरौरा में गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. 23 अगस्त को प्रदेश के अंदर सार्वजनिक अवकाश घोषित रहेगा ताकि हर व्यक्ति उनको श्रद्धाजंलि दे सकें. 

09:59 August 21

अशोक गहलोत ने दुख जताया

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि  राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन से दुखी हूं. उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना है. ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें. दिवंगत आत्मा को शांति मिले. 

09:56 August 21

मायावती ने दुख व्यक्त किया

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि भाजपा के कद्दावर नेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल रहे कल्याण सिंह के निधन की खबर अति-दुःखद. उनके परिवार व समर्थकों आदि के प्रति मेरी गहरी संवेदना. कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे.

09:55 August 21

अखिलेश यादव ने जताया दुख

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कल्याण सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का निधन हृदय विदारक! दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दे भगवान. विनम्र श्रद्धांजलि!

09:50 August 21

ओम बिरला ने जताया दुख

लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कल्याण सिंह जी के निधन से आज हमने एक ऐसा विराट व्यक्तित्व खो दिया जिसने अपने राजनीतिक कौशल, प्रशासकीय अनुभव और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से राष्ट्रीय स्तर पर एक अमिट छाप छोड़ी, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें.  

09:50 August 21

नितिन गडकरी ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि हमारे वरिष्ठ नेता आदरणीय कल्याण सिंह  के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत व्यथित हूं. जनसंघ और भाजपा को उत्तर प्रदेश में खड़ा करने में कल्याण सिंह जी का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है.  

उन्होंने कहा कि विचारधारा के प्रति दृढ़ कटिबद्धता के आगे सत्ता कितनी गौण है, यह सीख  कल्याण सिंह ने हम सभी को दी. समर्पित राम भक्त , जमीन से जुड़े सच्चे जन-नेता कल्याण सिंह जी को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि.  

09:42 August 21

पीएम मोदी ने जताया दुख 

 पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री ने एक के बाद एक ट्वीट में कहा कि उनके निधन से मैं निशब्द हूं. कल्याण सिंह...राजनेता, वरिष्ठ प्रशासक, जमीनी नेता और बहुत अच्छे इंसान. उत्तर प्रदेश के विकास में वह अमिट छाप छोड़ गए हैं. उनके पुत्र राजवीर सिंह से बात की ओर संवेदनाएं प्रकट की.

उन्होंने कहा कि भारत के सांस्कृतिक उत्थान में कल्याण सिंह के योगदान के लिए आने वाली पीढ़ियां हमेशा उनकी आभारी रहेंगी. भारतीय मूल्यों में उनकी गहरी आस्था थी और हमारी सदियों पुरानी परंपराओं पर गर्व किया करते थे.

प्रधानमंत्री ने कहा कि कल्याण सिंह ने समाज के पिछड़े और वंचित वर्ग के करोड़ों लोगों को आवाज दी और किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में कई प्रयास किए.

22:08 August 21

नई दिल्ली :  यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का आज शाम निधन हो गया है. कल्याण सिंह के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख व्यक्त किया है. 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कल्याण सिंह उ. प्र. ही नहीं भारतीय राजनीति की वह क़द्दावर हस्ती थे, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से देश और समाज पर एक अमिट छाप छोड़ी. उनका लम्बा राजनीतिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा में समर्पित रहा. वे उत्तर प्रदेश के अत्यंत लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में जाने गए.

राजनाथ सिंह ने कहा कि जनसंघ के समय से ही उन्होंने भाजपा को मज़बूत बनाने और समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत की. श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में भी उनकी महती भूमिका के लिए उन्हें यह देश हमेशा याद रखेगा. उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए बड़ी क्षति है और मेरे लिए तो यह बहुत ही पीड़ादायक क्षण है.

रक्षा मंत्री ने लिखा कि कल्याण सिंह के निधन से मैंने अपना बड़ा भाई और साथी खोया है. उनके निधन से आई रिक्तता की भरपाई लगभग असम्भव है. ईश्वर उनके शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे. ओम शान्ति!

Last Updated : Aug 22, 2021, 1:24 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.