ETV Bharat / state

झुंझुनू: कांग्रेस भवन में इंडियन नेशनल कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस मनाया गया

author img

By

Published : Dec 29, 2020, 10:06 AM IST

इंडियन नेशनल कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस मान नगर स्थित कांग्रेस भवन में सोमवार को ध्वाजारोहण करते हुए मनाया गया. इस दौरान अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए.

कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस, 136th Foundation Day of Congress
इंडियन नेशनल कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस मनाया गया

झुंझुनू. इंडियन नेशनल कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस मान नगर स्थित कांग्रेस भवन में सोमवार को ध्वाजारोहण करते हुए मनाया गया. जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष राजकुमार ढाका, सूरजगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार राठी, कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एम.डी.चोपदार के आतिथ्य में स्थापना दिवस मनाया गया.

कांग्रेस उपाध्यक्ष एम.डी. चोपदार ने कहा कि कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस पर आज हम सच्चाई और समानता के अपने संकल्प को दोहराते हैं, साथ ही कांग्रेस पार्टी ने स्वतंत्राता आंदोलन से लेकर देश हित में होने वाले कामों के लिए अपनी आवाज को बुलंद किया हैं. पार्टी ने देश और आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक दिशा में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रही है.

पढ़ेंः देवनानी का राहुल गांधी पर तंज...कहा- कांग्रेस स्थापना दिवस पर उनका विदेश भाग जाना कार्यकर्ताओं के लिए दुर्भाग्यपूर्ण

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी एकजुटता से खड़ी हैं, आज देश का किसान खेत कानूनों के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा हुआ हैं. उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है. चोपदार ने कहा कि स्वतंत्राता संग्राम में कांग्रेस पार्टी ने अहम भूमिका निभाते हुए देश को आजादी दिलाई. कांग्रेस पार्टी ने देशहित में अनेक कार्य किए है.

इस दौरान सूरजगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार राठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से ही धर्मनिरपेक्षता, सहिष्णुता और बहुलवाद पर आधारित रह कर कार्य किया और राष्ट्र के निर्माण में हमेशा से ही देश सेवा कि है, पार्टी का मुख्य उद्देश्य शांति, धर्मनिरपेक्षता और देशभक्ति का संदेश फैलाना है, जिसके लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमेशा लड़ी और खड़ी रहेगी.

पढ़ेंः Exclusive : बेनीवाल ने हमारा फायदा उठाया या हमने उनका...ये समय बताएगा : कटारिया

इसके साथ ही पार्टी ने समुदायिक सेवा, राष्ट्र निर्माण और नेतृत्व निर्माण करना मुख्य उदेश्य रहा है. इस दौरान अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एम.डी.चोपदार, एडवोकेट इरशाद फारूकी, विष्णु टेलर, मुस्ताक भीमसर, सचिव सोनु देवी वर्मा, आजाद सिंह शेखावत, सुभाष स्वामी, अफजल मौजूद रहे. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया. संचालन मुस्ताक अली ने किया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.