ETV Bharat / state

जैसलमेरः राष्ट्रीय महिला सप्ताह का कार्यशाला से हुआ आगाज, आम महिलाओं तक अहम जानकारी पहुंचाने का प्रयास

author img

By

Published : Feb 13, 2021, 10:52 PM IST

जैसलमेर में राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह की शुरूआत महिला अधिकारिता विभाग की ओर से शनिवार को डीआरडीए सभागार में आयोजित कार्यशाला से हुई. इसमें महिलाओं से संबंधित विधिक प्रावधानों की जानकारी दी गई.

जैसलमेर की खबर, jaisalmer news
राष्ट्रीय महिला सप्ताह का कार्यशाला से हुआ आगाज

जैसलमेर. जिले में राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह की शुरूआत महिला अधिकारिता विभाग की ओर से शनिवार को डीआरडीए सभागार में आयोजित कार्यशाला से हुई. इसमें महिलाओं से संबंधित विधिक प्रावधानों की जानकारी दी गई.

पढ़ेंः किसानों के समर्थन में राहुल गांधी ने चलाया ट्रैक्टर और की ऊंट सवारी, कहा- कृषि कानून के जरिए छीना जा रहा आपका भविष्य

कानूनों के बारे में व्यापक चेतना जगाएंः

इस दौरान महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अशोक कुमार गोयल, संरक्षण अधिकारी चन्द्रवीर सिंह भाटी, चाईल्ड लाईन की कांउसलर अनुराधा शर्मा तथा दीक्षा कल्ला सहित कई लोग मौजूद रहे. जिन्होंने महिलाओं से संबंधित विभिन्न प्रावधानों और कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

महिला सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी :

महिला शक्ति केन्द्र की जिला महिला कल्याण अधिकारी चन्द्रा राठौड़, जिला समन्वयक रीना छंगानी और बलवन्त सिंह ने महिला शक्ति केन्द्र से संबंधित गतिविधियों के बारे में जानकारी दी. साथ महिला सशक्तिकरण से संबंंधित योजनाओं का लाभ महिलाओं तक पहुंचाने के लिए सार्थक प्रयासों में भागीदारी निभाने का सभी से आह्वान किया.

इस दौरान ‘ कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न अधिनियम-2013’ और इससे संबंधित विभागस्तरीय समितियों, विशाखा गाईडलाईन, पॉक्सो एक्ट, जेजे एक्ट आदि की जानकारी दी गई.

पढ़ेंः 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर भाजपा ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, कल से कई नेता रहेंगे दौरे पर

महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अशोक कुमार गोयल, संरक्षण अधिकारी चन्द्रवीर सिंह भाटी, चाईल्ड लाईन की कांउसलर अनुराधा शर्मा ने महिलाओं से संबंधित विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी. महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं का लाभ महिलाओं तक पहुंचाने के लिए सार्थक प्रयासों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.