ETV Bharat / state

दौसा : दांडी मार्च पर प्रभातफेरी का आयोजन, गांधीजी के उपदेशों को जीवन में उतारने का दिया संदेश

author img

By

Published : Mar 12, 2021, 12:20 PM IST

दांडी मार्च दिवस पर शुक्रवार को प्रभातफेरी का आयोजन किया गया. गांधी दर्शन समिति व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गांधी प्रभात फेरी शहर के आनंद शर्मा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय से शुरू होकर लालसोट रोड होते हुए शहर की हर गली होते हुए गांधी सर्किल पहुंची. जहां प्रभात फेरी एक सभा में परिवर्तन हो गई. इस सभा में महात्मा गांधी के जीवन चरित्र को याद किया गया.

dandi march in dausa
दांडी मार्च पर प्रभातफेरी का आयोजन

दौसा. महात्मा गांधी की 150वीं जयंती एवं स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को लेकर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत दांडी मार्च दिवस मनाया जा रहा है. जिसके तहत दौसा में भी प्रभातफेरी का आयोजन किया गया. प्रभातफेरी शहर के हृदय स्थली गांधी सर्किल पहुंची, जहां एक सभा का आयोजन किया गया.

दांडी मार्च पर प्रभातफेरी का आयोजन...

जिसमें गांधी जी के जीवन चरित्र व उनके उपदेशों को काव्य पाठ एवं भजन-कीर्तन के माध्यम से लोगों को बताया गया व उनके जीवन शैली एवं उनके चरित्र को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया. इस दौरान जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने गांधी जी की प्रतिमा पर खादी की बनी सूत की माला पहनाई. वहीं जिला कलेक्टर ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि भारत सरकार के माध्यम से यह सप्ताह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में एवं स्वतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

पढ़ें : झुंझुनू : उदयपुरवाटी के लाल नायब सूबेदार नरेश शर्मा देश के लिए शहीद

शुक्रवार से आयोजित इस समारोह के दौरान प्रभातफेरी का आयोजन किया गया. ऐसे में आगामी समय में भी जिला प्रशासन व गांधी दर्शन समिति के तत्ववधान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को गांधीजी के बारे में अधिक से अधिक जानकारी दी जाएगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.