ETV Bharat / state

वसुंधरा राजे की देव दर्शन यात्रा कल से, भरतपुर के पूंछरी में हेलीपैड तैयार, डीजे और गाजे बाजे वाले भी बुक

author img

By

Published : Mar 6, 2021, 8:31 AM IST

Updated : Mar 6, 2021, 9:04 AM IST

अपने जन्मदिन के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 7 और 8 मार्च को देव दर्शन कार्यक्रम के तहत भरतपुर का दौरा करेंगी. वसुंधरा राजे रविवार को सुबह 9.30 बजे हेलीकॉप्टर से पूंछरी स्थित हेलीपैड पहुंचेंगी. सुबह 10.30 बजे पूंछरी का लौठा दर्शन के साथ श्रीनाथ जी मंदिर में पूजन करेंगी. 11.30 बजे जतीपुरा के दानघाटी मंदिर में दुग्धाभिषेक के बाद सुबह 11.40 बजे गोवर्धन स्थित गिर्राज जी दानघाटी मंदिर पहुंचेंगी और पूजा करेंगी.

Vasundhara Raje Dev Darshan program, Vasundhara Raje visits Bharatpur
वसुंधरा राजे की देव दर्शन यात्रा कल से

डीग (भरतपुर). पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के 7 और 8 मार्च को आयोजित देव दर्शन कार्यक्रम के जारी होने के साथ ही शुक्रवार को जिला कलेक्टर नथमल डिडेल, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने पूंछरी हेलीपैड के साथ ब्रज चैरासी कोस परिक्रमा मार्ग आदिबद्री-केदारनाथ तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान पूर्व मंत्री यूनुस खान, बाबूलाल वर्मा और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व विधायक अनीता सिंह, एएसपी बुगलाल मीणा, उपखंड अधिकारी हेमंत कुमार सहित अन्य पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे.

वसुंधरा राजे की देव दर्शन यात्रा कल से

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 7 मार्च को सुबह 9.30 बजे हेलीकॉप्टर से पूंछरी स्थित हेलीपैड पहुंचेंगी. सुबह 10.30 बजे पूंछरी का लौठा दर्शन के साथ श्रीनाथ जी मंदिर में पूजन करेंगी. राजे 11.30 बजे जतीपुरा के दानघाटी मंदिर में दुग्धाभिषेक के बाद सुबह 11.40 बजे गोवर्धन स्थित गिर्राज जी दानघाटी मंदिर पहुंचेंगी और पूजा करेंगी. राजे सड़क मार्ग से आदिबद्री के लिए रवाना होंगी. डीग में लक्ष्मन मंदिर दर्शन करते हुए रात्रि विश्राम आदि बद्री में करेंगी. आदिबद्री में रात्रि को ब्रज ब्रजलोक कला मंच की ओर से रासलीला कार्यक्रम का आयोजन होगा. दूसरे दिन 8 मार्च को आदिबद्री नाथ मंदिर में सुबह 5 बजे मंगला आरती में शामिल होंगी. दोपहर 12.30 बजे केदारनाथ मंदिर जाएंगी और पूजा-दर्शन एवं भोजन के बाद दोपहर 3.30 बजे हेलीकॉप्टर से धौलपुर रवाना होंगी.

डीग में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ता हुए एकजुट

पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती श्रीमती वसुंधरा राजे के जन्मदिन की तैयारियों को लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक परनामी की अध्यक्षता में राजपूताना मैरिज होम में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मीटिंग का आयोजन किया गया. मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिन भव्य एवं ऐतिहासिक मनाने का निर्णय किया.

पढ़ें- भाजपा में गुटबाजी: वसुंधरा राजे के जन्मदिन के पोस्टर्स से प्रदेश भाजपा के बड़े नेता गायब

अशोक परनामी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने भरतपुर एवं ब्रज क्षेत्र के लिए डॉ. दिगंबर सिंह जी के आग्रह पर काफी विकास कार्य किए. ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग एवं मेडिकल कॉलेज भरतपुर संभाग की घोषणा ऐसे बहुत से कार्य हैं. जिला अध्यक्ष डॉ. शैलेश जी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा जी ने उनके पिता स्वर्गीय डॉ. दिगंबर सिंह जी पर विशेष स्नेह था और उनके प्रयासों से मंठेरा की चार दिवारी एवं चंबल परियोजना का कार्य शुभारंभ हुआ.

पूर्व विधायक अमिता सिंह जी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य कि हमें ऐसे व्यक्तित्व का जन्मदिन मनाने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है. डांग विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जवाहर बेडम ने कहा कि माननीय वसुंधरा जी कार्यकर्ताओं का सम्मान करती हैं तथा उन जैसे छोटे कार्यकर्ता को डांग विकास बोर्ड का अध्यक्ष बनाया. इस प्रकार सभी वक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से बनाने का निर्णय लिया.

Last Updated : Mar 6, 2021, 9:04 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.