ETV Bharat / city

जयपुर: पुलिस ने स्कूली छात्राओं के साथ अध्यापिकाओं को भी सिखाए आत्मरक्षा के गुर

author img

By

Published : Feb 13, 2020, 8:08 AM IST

जयपुर में पुलिस कमिश्नरेट की महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामसर की 146 छात्राएं और सांगानेर ग्रामीण ब्लॉक की 86 अध्यापिकाओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे. इस दौरान कराटे की भी ट्रेनिंग दी गई.

self-defense training in Jaipu, महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
पुलिस ने स्कूली छात्राओं के साथ अध्यापिकाओं को भी सिखाए आत्मरक्षा के गुर

जयपुर. पुलिस कमिश्नरेट की महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामसर की 146 छात्राएं और सांगानेर ग्रामीण ब्लॉक की 86 अध्यापिकाओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे.

महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षकों ने छात्राओं और अध्यापिकाओं को डेमो देकर आत्मरक्षा के गुर सिखाए. साथ ही उन्हें स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया. कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुनीता मीणा ने कहा कि आज नारी की शिक्षा और सुरक्षा के चुनौती के इस युग में संस्कार युक्त कर्तव्य परायण और आत्मनिर्भर युवा पीढ़ी तैयार की जा रही है. छात्राओं को अपने आत्मसम्मान को बनाए रखने और उसकी रक्षा के लिए यह निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने छात्राओं से नियमित रूप से इसका अभ्यास करने का आह्वान किया.

यह भी पढ़ें- महिलाओं और बच्चों का समग्र विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित अधिकारों, कानूनों और महिला हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी. इस अवसर पर छात्राओं ने आत्मरक्षा के विभिन्न विधाओं का डेमो देकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान छात्राएं आत्मविश्वास से भरपूर और उत्साहित नजर आई.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.