जयपुर: रेलवे प्रशासन द्वारा लुधियाना-अंबाला रेलखंड के लुधियाना, धुरी, झाखल, हिसार स्टेशनों पर 28 अप्रैल को 4 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है. इस कार्य के कारण इस खंड की सभी रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी. वहीं वाराणसी मंडल में सीमित ऊंचाई के पुल निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक किया जा रहा है, इस कार्य से भी रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी.
ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेल सेवाएं प्रभावित होने से यात्रियों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अभय शर्मा ने बताया कि वाराणसी मंडल में पुल निर्माण कार्य से गाड़ी संख्या 19601 उदयपुर-न्यूजलपाईगुड़ी एक्सप्रेस रेल सेवा 27 अप्रैल को उदयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया गोरखपुर -कप्तानगंज जंक्शन, थावे जंक्शन, सिवान जंक्शन होकर संचालित होगी.
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मेगा ब्लॉक से 28 अप्रैल को 4 रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी. इन रेल सेवाओं को आंशिक रद्द किया जा रहा है.
ये गाड़ियां रहेंगी प्रभावित:
1. गाड़ी संख्या 54636 लुधियाना-हिसार सवारी गाड़ी 28 अप्रैल को झारखंड तक संचालित होगी. यानी यह रेलसेवा झाखल-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
2. गाड़ी संख्या 54635 हिसार-लुधियाना सवारी गाड़ी 28 अप्रैल को झाखल से संचालित होगी. यानी हिसार झाखल के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
3. गाड़ी संख्या 54605 चूरु- लुधियाना सवारी गाड़ी 28 अप्रैल को धुरी तक संचालित होगी. यानी धुरी-लुधियाना के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
4. गाड़ी संख्या 54606 लुधियाना-हिसार सवारी गाड़ी 28 अप्रैल को धुरी से संचालित होगी. यानी यह रेल सेवा लुधियाना-धुरी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.