निगम की 21 इकाइयों को मिला ISO सर्टिफिकेट, 'पर्यटकों की पहली पसंद बना MP पर्यटन विकास निगम' - पर्यटकों की पहली पसंद बना MP पर्यटन विकास निगम
🎬 Watch Now: Feature Video
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/320-214-9645750-thumbnail-3x2-img.jpg)
पर्यटन के क्षेत्र में प्रत्येक साल अलग-अलग स्तरों पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने के साथ ही मध्यप्रदेश पर्यटन अब गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली और खाद्य सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के मानकों के स्तर पर देश के अन्य राज्यों के पर्यटन निगम की अपेक्षा बहुत आगे है. प्रदेश पर्यटन विकास के प्रबंधक संचालक एस विश्वनाथन ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद है, क्योंकि मध्य प्रदेश देसी एवं विदेशी पर्यटकों के लिए पर्यटन की दृष्टि से हर प्रकार से सुरक्षित जगह है.