अंतरराष्ट्रीय साहित्य और कला महोत्सव विश्व रंग की शाम नाटक 'चंडलीका' को रही समर्पित - नाटक चंडलीका
🎬 Watch Now: Feature Video
भोपाल। टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय साहित्य और कला महोत्सव विश्व रंग के तीसरे दिन की शाम उषा गांगुली द्वारा निर्देशित नाटक 'चंडलीका' को समर्पित रही. रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा रचित उत्कृष्ट नाटकों में से एक 'चंडलीका' का नवीन रूपांतरण कोलकाता के रंगकर्मी समूह द्वारा प्रदर्शित किया गया. इस नाटक को मूल रूप में कुछ परिवर्तनों के साथ प्रस्तुत किया गया, इसमें छुआछूत का आडंबर, प्रेम की सहजता, मन की आशंका और दुविधा को बहुत बारीकी से दर्शाया गया. इसमें नाटक निर्देशिका उषा गांगुली ने मंच की भाषा के साथ-साथ कलाकारों की वेशभूषा, क्राफ्ट के प्रयोग, संवाद अदायगी के उत्कृष्ट समन्वय ने दर्शकों के मन पर अमिट छाप छोड़ी.
Last Updated : Nov 7, 2019, 7:12 AM IST