उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में प्रातः काल 03:00 बजे शुरू होने वाली भस्मारती में सबसे पहले भगवान महाकाल को जल अर्पित कर उन्हें स्नान कराया गया. इसके बाद पंडे, पुजारियों द्वारा दूध, दही, घी, शहद, पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया. फिर उनका पुजारियों द्वारा अद्भुत श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई, जिसमें बाबा महाकाल को फल और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया. यह देख भक्त भी शिवमय नजर आए.(Ujjain Mahakaleshwar Temple)
![Ujjain Mahakaleshwar Temple](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/mp-ujj-01-mahakal-mp10029_02112022090547_0211f_1667360147_283.jpg)
![Baba Mahakal makeup on 2 November 2022](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/mp-ujj-01-mahakal-mp10029_02112022090547_0211f_1667360147_578.jpg)
बाबा महाकाल का राजा रूप में श्रृंगार: भगवान महाकाल का भांग, अबीर, चंदन से गणेश रूप में श्रृंगार किया गया. श्रृंगार में काजू, बादाम, रुद्राक्ष, अबीर, कुमकुम शामिल रहे. इसके अलावा भगवान को चांदी का नाग, रुद्राक्ष की माला, फूलों की माला और कलरफुल वस्त्र पहनाये गए. फिर तमाम पकवान, अनेक प्रकार के फल और मिठाइयों से भोग लगाया गया. (Baba Mahakal makeup on 2 November 2022)
![Baba Mahakal makeup on 2 November 2022](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/mp-ujj-01-mahakal-mp10029_02112022090547_0211f_1667360147_516.jpg)